05 DECFRIDAY2025 7:33:29 PM
Nari

कनखजूरा डंक मार जाए तो तुरंत करें ये काम,  इन तरीकों से घर में इसकी  एंट्री करें बंद

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 29 Jul, 2025 03:35 PM
कनखजूरा डंक मार जाए तो तुरंत करें ये काम,  इन तरीकों से घर में इसकी  एंट्री करें बंद

नारी डेस्क:  बारिश के मौसम में घर में कनखजूरा (Centipede) दिखना एक आम समस्या है, यह कहीं भी पहुंच जाते हैं। आमतौर पर लोग इस अजीब से दिखने वाले कीड़े को देख डर जाते हैं। कुछ लोग कनखजूरा के घर में दिखने को शुभ-अशुभ से जोड़कर देखते हैं. ऐसे में इससे जुड़े  शुभ-अशुभ और वैज्ञानिक दोनों पहलुओं को समझना ज़रूरी है। चलिए जानते हैं ये कीड़ा क्या देता है संंकेत और कैसे पाएं इससे छुटकारा। 

PunjabKesari
कनखजूरे का घर में दिखना शुभ या अशुभ?

कुछ मान्यताओं के अनुसार,कनखजूरे का घर में दिखना अशुभ संकेत माना जाता है, विशेष रूप से यदि वह किसी व्यक्ति के शरीर पर चढ़ जाए तो इसे चेतावनी स्वरूप या "संकट का संकेत" माना जाता है। कई लोग मानते हैं कि यह  नकारात्मक ऊर्जा  या वातावरण में गड़बड़ी  का प्रतीक हो सकता है।

 

कनखजूरे को घर से भगाने के आसान घरेलू उपाय

-बाथरूम, रसोई और बेसमेंट जैसे स्थानों को सूखा रखें।  दीवारों या फर्श पर पानी जमा न होने दें।

- नीम के तेल में कीट-नाशक गुण होते हैं। इसे पानी में मिलाकर छिड़काव करें, खासकर कोनों में।

-बोरिक पाउडर को दरारों और कोनों में छिड़कने से कनखजूरा भाग जाता है।

-तेज पत्ता और कपूर से निकलने वाली गंध कनखजूरे को पसंद नहीं होती।

-सफाई के पानी में सिरका मिलाकर पोंछा लगाएं।


 वैज्ञानिक दृष्टिकोण से

कनखजूरे नमी, अंधेरे और गंदगी  वाले स्थानों में रहते हैं। बारिश के मौसम में जब बाहर पानी भर जाता है, तो ये जीव सुरक्षित, सूखे स्थानों की तलाश में घर के अंदर घुस आते हैं। इसलिए इसका अर्थ यह भी हो सकता है कि आपके घर में नमी या छिपने की जगहें अधिक हैं, जिसे साफ-सुथरा और सूखा रखना ज़रूरी है।

PunjabKesari
कनखजूरा कैसे काटता है?

कनखजूरा वास्तव में डंक मारता है, काटता नहीं। यह डंक अपने पहले पैरों के पास बने ज़हर वाले पंजों से मारता है। इसमें हल्का ज़हर होता है, जो मानव शरीर में आमतौर पर बहुत हानिकारक नहीं होता, लेकिन कुछ लोगों में एलर्जी या जलन जैसी प्रतिक्रियाएं हो सकती हैं। ध्यान रखें कि डंक के स्थान को न खुजाएं, इससे संक्रमण फैल सकता है।


कानखजूरा काटने पर घरेलू इलाज

ठंडे पानी से धोएं:   डंक वाले स्थान को तुरंत ठंडे पानी से अच्छे से धोएं, ताकि ज़हर का असर कम हो।

बर्फ या ठंडी सिकाई करें:  एक साफ कपड़े में बर्फ लपेटकर 10-15 मिनट तक सेकें, इससे सूजन और जलन में राहत मिलती है।

बेकिंग सोडा का पेस्ट लगाएं:  थोड़ा बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे खुजली और जलन कम होती है।

हल्दी और नारियल तेल:  हल्दी का एंटीसेप्टिक गुण और नारियल तेल की ठंडक मिलकर जलन व संक्रमण को रोकते हैं।

एलोवेरा जेल:  एलोवेरा सीधे लगाने से सूजन, जलन और दर्द में राहत मिलती है।

Related News