20 SEPFRIDAY2024 12:30:56 AM
Nari

आलीशान घर की मालकिन बनी Jacqueline Fernandez, मुंबई में खरीदा इतना महंगा आशियाना

  • Edited By palak,
  • Updated: 02 Jul, 2023 06:09 PM
आलीशान घर की मालकिन बनी Jacqueline Fernandez, मुंबई में खरीदा इतना महंगा आशियाना

बी-टाउन की गॉर्जियस एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिंज ने हाल ही मुंबई के बांद्रा पश्चिम में एक नया घर खरीदा है। एक्ट्रेस के द्वारा खरीदा गया यह घर मुंबई के बांद्रा में स्थित पॉली हिल्स में स्थित है। इस एरिया में कई और बी-टाउन सेलेब्स के घर भी हैं। एक नामी वेबसाइट के अनुसार, जैकलीन का यह घर रणबीर कपूर, करीना कपूर के पड़ोस में है। इसके अलावा एक्ट्रेस के घर की कुछ ही दूरी पर भाईजान सलमान और किंग खान शाहरुख का घर है। वहीं बॉलीवुड के लविंग कपल दीप-वीर भी इसी एरिया में शिफ्ट होने वाले हैं। 

एक्ट्रेस ने खरीदा इतना बीएचके फ्लैट 

जैकलीन का घल पाली हिल्स के नवरोज बिल्डिंग में है। इस बिल्डिंग में सभी के घार 1119 स्क्वायर फीट और 2557 स्क्वायर फुट कारपेट एरिया में बने हुए हैं। यहां पर मौजूद सभी अपार्टमेंट्स 3 बीचएके और 4 बीएचके हैं। इन सभी घरों की कीमत करीबन 12 करोड़ रुपये से शुरु होती है। वहीं अगर बात घर के अंदर की सुविधाओं की करें तो यहां पर क्लब हाउस, स्विमिंग पूल और जिम जैसी फैसिलिटीज उपलब्ध हैं। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस का यह घर मल्टी स्टोरी अपार्टमेंट में स्थित है। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि जैकलीन अपने नए घर में शिफ्ट हुई हैं कि नहीं।

प्रियंका चोपडा से खरीदे गए घर में रहती थी एक्ट्रेस

साल 2021 में जैकलीन प्रियंका के जुहू वाले घर में रह रही थी। एक्ट्रेस के इस घर में लिविंग एरिया और एक बड़ी बालकनी भी थी। वहीं जैकलीन ने प्रियंका ने यह बिल्डिंग 7 करोड़ रुपये में खरीदी थी जिसका नाम कर्मयोग बताया जा रहा है। इससे पहले जैकलीन बांद्रा में किराए के घर में रहती थी।  

PunjabKesari

इन फिल्मों में दिखेंगी जैकलीन 

वहीं अगर बात एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की करें तो एक्ट्रेस का शैड्यूल इन दिनों काफी व्यस्त चल रहा है। वह बहुत ही जल्द वैभव मिश्रा की फिल्म 'फतेह' में दिखेगी। यह फिल्म क्राइम एक्शन बेस्ड हैं। इसमें एक्ट्रेस के अलावा सोनू सूद और विजय राज भी दिखेंगे। इसके अलावा जैकलीन आदित्य दत्त की एक्शन स्पोर्ट फिल्म 'क्रैक जीतेगा तो जिएगा'में भी दिखेंगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के अलावा विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल भी मुख्य किरदारों में दिखने वाले हैं। 


 

Related News