02 MAYTHURSDAY2024 2:10:59 AM
Nari

इस प्राचीन मंदिर के नीचे है Egypt की रानी की क्रब! अब 4800 फीट की सुरंग खोलेगी राज

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 10 Nov, 2022 02:37 PM
इस प्राचीन मंदिर के नीचे है  Egypt की रानी की क्रब! अब 4800 फीट की सुरंग खोलेगी राज

जमीन के नीचे खज़ाना के बारे में बहुत से लोगों ने सुना होगा, लेकिन हाल ही में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें प्राचीन मंदिर तपोसिरिस मैग्ना की खुदाई पर क्लियोपेट्रा (Cleopatra) का लंबे समय से खोए हुए कब्र होने के आसार मिले हैं। जी हां बिल्कुल सही सुना आपने। दरअसल प्राचीन मंदिर तपोसिरिस मैग्ना के दौरान मंंदिर के नीचे एक सुंरग मिली है। यह सुंरग 4800 से ज्यादा लंबी है, वहीं इसकी ऊंचाई 6 फीट बताई जा रही है।  वहीं इस  सुंरग  की बनावट ग्रीक आइलैंड सामोस पर मिले यूपलिनोस की सुरंग से मिलती जुलती है। बता दें कि यूपलिनोस की सुरंग को प्राचीन दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग उपलब्धियां में से एक माना जाता है।

PunjabKesari

क्या मिलेंगे मिस्र के आखिरी शासक के अवशेष?

प्राचीन तपोसिरिस मैग्ना मंदिर मिस्र के शहर एलेक्जेंड्रिया के पास है। एलेक्जेंड्रिया एक समय में मिस्र की राजधानी हुआ करती थी। अगर सुरंग के  पास रानी क्लियोपेट्रा की कब्र के होने के चांसेज बहुत ज्यादा हैं। अगर यहां मिस्र के आखिरी शासक के अवशेष मिलते हैं तो यह 21वीं सदी की सबसे बड़ी खोज होगी।तपोसिरिस मैग्ना मिस्र के एक शहर का नाम है। इसे मिस्र के शासक टॉलेमी II फिलाडेल्फस ने 280 से 270 BC के बीच बसाया था। यह शहर झील मारेओटिस के पास बसा हुआ  था, जो कि अब पूरी तरह से सूख चुकी है। यह इस बात के संकेत हैं कि मिस्र और लीबिया के बीच के व्यापार में इस शहर का अहम योगदान था।

PunjabKesari

रानी के प्रेमी मार्क की भी हो सकती है कब्र

मंदिर के 43 फीट नीचे धबे हुए इस सुरंग के निकलने के बाद इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है की प्रचीन महारानी क्लियोपेट्रा की कब्र लोगों के हाथ लगा ही जाए जो इतने दिन से गायब थी। रानी की कब्र के आलवा मार्क एंटनी जो की रानी के प्रेमी थे, उनको भी यही दफनाया गया था, तो उनकी कब्र के साथ-साथ के मिलने की भी उम्मीद है। 

कभी तक इस प्रचीन मंदिर के नीचे से एलेक्जेंडर और क्लियोपेट्रा  की छवि वाले सिक्के, सिर कटी हुई मूर्तियां जैसे चीजें मिल चुकी हैं। 

Related News