23 APRTUESDAY2024 7:00:47 AM
Nari

अलविदा बप्पी दा: Bappi Lahiri के निधन से फिर शोक में डूबी इंडस्ट्री, इन स्टार्स ने दी श्रद्धांजलि

  • Edited By neetu,
  • Updated: 16 Feb, 2022 12:38 PM
अलविदा बप्पी दा: Bappi Lahiri के निधन से फिर शोक में डूबी इंडस्ट्री, इन स्टार्स ने दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर व संगीतगार बप्पी लहरी ने मुंबई के एक अस्पताल में बीती रात अंतिम सांस ली। डॉक्टरों मुताबिक 69 वर्षिय बप्पी जी स्लीप एपनिया बीमारी से जूझ रहे हैं। मशहूर सिंगर के निधन से सारी इंडस्ट्री एक बार फिर शोक में डूब गई। बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया के माध्यम से दिवंगत को श्रद्धांजलि देते हुए अपना दुख जाहिर कर रहे हैं।

PunjabKesari

एक्टर अजय देवगन ने लिखा, बप्पी दा व्यक्तिगत रूप से बेहद प्यारे इंसान थे। लेकिन, उनके संगीत में एक धार थी। उन्होंने 'चलते चलते', 'सुरक्षा' और 'डिस्को डांसर' आदि गानों के जरिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक नया स्टाइल पेश किया।

Bappi Da was so endearing in person. But, his music had an edge. He introduced a more contemporary style to Hindi film music with Chalte Chalte, Suraksha & Disco Dancer.
🕉 Shanti Dada🙏 You will be missed

— Ajay Devgn (@ajaydevgn) February 16, 2022

रवीना टंडन ने लिखा, हम आपका संगीत सुनते हुए बड़े हुए हैं, बप्पी दा, आपका अपना ही अलग अंदाज था। साथ ही हमेशा एक मुस्कुराता चेहरा। आपका संगीत हमेशा ही इसकी तरह बजता रहेगा... ओम शांति, शांति, शांति।

Grew up listening your music , Bappi da, you had your own style and always a smiling face . Your music shall play on forever .. OmShanti, Shanti, Shanti. 🙏🏻🕉🙏🏻 pic.twitter.com/Gl5XY3dPwh

— Raveena Tandon (@TandonRaveena) February 16, 2022


विशाल ददलानी ने लिखा-  बप्पी दा के निधन के बारे में सुना। मैं हैरान रहा। वे हमेशा के लिए एक लीजेंड बने रहेंगे। मगर इससे भी ज्यादा वे एक अच्छे दोस्त थे। हमने एक-दूसरे के लिए प्यार और सम्मान साझा किया। मैं आभारी हूं कि VS पहले संगीतकार थे जिन्हें बप्पी दा ने अपने गीतों के बाहर गाया।

Just heard about #BappiDa's demise.

I'm stunned. He will forever be a legend, but more than that, he was a friend.

We shared a mutual love & respect, & I'm grateful that VS were the first composers he sang for outside of his own songs.

This was at Zee #SRGMP on 8 Nov 2021. pic.twitter.com/JoH9mXHPq7

— VISHAL DADLANI (@VishalDadlani) February 16, 2022

एक्टर अनुपम खेर ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर अपना दुख जाहिर किया। उन्होंने इस वीडियो में पूछा है कि आखिर क्यों चले जाते है दुनिया से कुछ लोग?? बप्पी दा! ओम् शांति।

क्यों चले जाते है दुनिया से कुछ लोग?? बप्पी दा! ओम् शांति। 🙏💔 pic.twitter.com/pHEYTg1f9f

— Anupam Kher (@AnupamPKher) February 16, 2022

अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा, आज हमने म्यूजिक इंडस्ट्री से एक और रत्न को खो दिया... बप्पी दा, आपकी आवाज मेरे साथ लाखों लोगों के नाचने का कारण थी। आपने अपने संगीत के जरिए जो भी खुशियां बांटी। उसके लिए धन्यवाद। बप्पी दा के परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। Om शांति।

 

Today we lost another gem from the music industry… Bappi Da,your voice was the reason for millions to dance, including me. Thank you for all the happiness you brought through your music. My heartfelt condolences to the family. Om Shanti 🙏🏻

— Akshay Kumar (@akshaykumar) February 16, 2022


इसतरह बॉलीवुड इंडस्ट्री से और भी स्टार्स ने बप्पी लहरी जी के निधन पर अपना शोक व्यक्त किया। इसके साथ ही उनकी आत्मा को शांति मिलने की प्रार्थना की।

 

Related News