नारी डेस्क: अगर आपको लगता है कि भारत की सबसे अमीर महिला भारत के सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी हैं, तो आप गलत हैं। अब भारत की सबसे अमीर महिला का ताज नीता अंबानी से नहीं, बल्कि रौशनी नादर मल्होत्रा के सिर पर है। इस बदलाव के पीछे उनके पिता शिव नादर का एक खास तोहफा है।
कौन हैं रौशनी नादर मल्होत्रा?
रौशनी नादर मल्होत्रा, HCL टेक्नोलॉजीज़ के संस्थापक शिव नादर की बेटी हैं। हाल ही में, शिव नादर ने अपनी 47% हिस्सेदारी अपनी बेटी को सौंप दी। इससे रौशनी HCL कॉरपोरेशन की सबसे बड़ी शेयरधारक बन गईं और भारत की सबसे अमीर महिला बन गईं। इस बदलाव के बाद रौशनी की कुल संपत्ति इतनी बढ़ गई कि अब वह मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के बाद भारत में तीसरे स्थान पर आ गई हैं।

रौशनी नादर का शिक्षा और करियर
रौशनी नादर का जन्म 1982 में हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा दिल्ली से प्राप्त की और फिर नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी (USA) से कम्युनिकेशन में Graduation की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद, उन्होंने केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से MBA किया। रौशनी सिर्फ एक व्यवसायी महिला नहीं, बल्कि वह समाजसेवा के क्षेत्र में भी Active हैं। वे शिव नादर फाउंडेशन के जरिए शिक्षा और पर्यावरण के लिए कई सामाजिक पहल चला रही हैं। इसके साथ ही, वे MIT स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की डीन एडवाइजरी काउंसिल और US-India Strategic Partnership Forum (USISPF) की बोर्ड मेंबर भी हैं। रौशनी की शादी शिखर मल्होत्रा से हुई है, जो HCL हेल्थकेयर के वाइस चेयरमैन हैं।

सावित्री जिंदल और नीता अंबानी की संपत्ति का क्या हाल?
भारत की सबसे अमीर महिलाओं में सावित्री जिंदल का नाम भी प्रमुख है। सावित्री जिंदल OP Jindal Group की प्रमुख हैं, और 2005 में अपने पति ओमप्रकाश जिंदल की मृत्यु के बाद उन्होंने कंपनी की कमान संभाली थी। उनका समूह स्टील, पावर, माइनिंग और इंडस्ट्रियल गैस के क्षेत्र में काम करता है।
वहीं, नीता अंबानी भारत के सबसे अमीर परिवार, अंबानी परिवार का हिस्सा हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की कुल संपत्ति $309 बिलियन (लगभग 24 लाख करोड़ रुपये) है। हुरुन इंडिया की 2024 रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस ने भारत की GDP का लगभग 10% योगदान दिया है। नीता अंबानी की व्यक्तिगत संपत्ति करीब 2,340 से 2,510 करोड़ रुपये के बीच है।

अब भारत की सबसे अमीर महिला का ताज रौशनी नादर मल्होत्रा के सिर है, जिन्होंने HCL टेक्नोलॉजीज़ में अपनी हिस्सेदारी के साथ इस मुकाम को हासिल किया।