26 APRFRIDAY2024 1:16:26 AM
Nari

महिलाओं में क्यों बढ़ रही है 'एंग्‍जाइटी डिसऑर्डर' की बीमारी, ये हैं 5 मुख्य कारण

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 14 Jul, 2018 09:33 AM
महिलाओं में क्यों बढ़ रही है 'एंग्‍जाइटी डिसऑर्डर' की बीमारी, ये हैं 5 मुख्य कारण

गलत लाइफस्टाइल के कारण दिन-ब-दिन महिलाओं में 'सोशल एंग्जाइटी' की समस्या भी बढ़ती ही जा रही है। पुरूषों की तुलना में महिलाओं को 'एंग्जाइटी डिसऑर्डर' की समस्या ज्यादा होती है और 35 से कम उम्र की औरतों में इस बीमारी के लक्षण देखने को मिलते हैं। इसके कारण और लक्षण न पता होने के कारण महिलाओं में यह समस्या गंभीर रूप ले लेती है। कई बार तो यह बीमारी पागलपन के हद तक भी बढ़ जाती है। आज हम आपको इस बीमारी के कुछ लक्षण, कारण और इलाज बताएंगे, जिससे समय महिलाएं इस डिसऑर्डर को बढ़ने से रोक सकती हैं।
 

क्या है एंग्जाइटी डिसऑर्डर?
इस बीमारी के कारण आपको बैचेनी, बेवजह की चिंता, वास्तविक या काल्पनिक घटनाओं पर आधारित भविष्य का डर होने लगता है। यह बीमारी आपके दिमाग पर बुरा असर डालकर आपको पागलपन की कगार तक पहुंचा देती है। इसके अलावा इससे रोजमर्रा की लाइफ भी इफेक्ट होने लगती है।
 

एंग्जाइटी डिसऑर्डर के लक्षण
कमजोरी होना
थकावट
बेवजह चिंता करना
आंखों के आगे बिंदु तैैरना
घबराहट या डर लगना
नकारात्मक विचार
बेकाबू होना
माथा गर्म रहना
रात में अचानक उठ जाना
हाथ पैरों का ठंडा होना
मांसपेशियों में सूजन
 

एंग्जाइटी डिसऑर्डर के कारण
1. किसी भी प्रकार की लत
अगर आपको ड्रग्स,  शराब, तंबाकू, सिगरेट और निकोटिन जैसी चीजों की लत है तो सावधान हो जाए। इन चीजों का सेवन करने से एंग्जाइटी डिसऑर्डर की समस्या बढ़ती है।
 

2. मानसिक बीमारी के कारण
आजकल महिलाएं ज्यादा स्ट्रेस लेने के कारण डिप्रैशन, बाइपोलर डिसऑर्डर, मल्टीपल स्क्लेरोसिस और सीजोफ्रेनिया जैसी बीमारियों का शिकार हो जाती है। मगर आपको बता दें कि यह बीमारियां भी 'एंग्जाइटी डिसऑर्डर' का कारण बन सकती है।
 

3. अन्य बीमारियों से संबंध
हृदय रोग, कैंसर, सांस की बीमारी, डायबिटीज जैसी अन्य बीमारियों के कारण भी महिलाओं को एंग्जाइटी डिसऑर्डर हो सकता है।
 

4. गर्भावस्था के कारण
प्रैग्नेंसी के दौरान भी महिलाएं इस डिसऑर्डर की शिकार हो सकती हैं। क्योंकि इस दौरान महिलाओं के शरीर में काफी बदलाव होते हैं। कई बार तो महिलाओं में यह समस्या प्रैग्नेंसी के बाद भी देखने को मिलती है।
 

5. दवाइयों का सेवन
अक्सर महिलाएं शरीर में होने वाले दर्द, सिरदर्द या अनेय किसी प्रॉब्लम के लिए दवाइयों का सेवन करती हैं। मगर छोटी-मोटी परेशानियों के लिए जरूरत से ज्यादा दवाइयों का सेवन करना भी महिलाओं को 'एंग्जाइटी डिसऑर्डर' का शिकार बना सकता है।
 

इस तरह से करें इलाज
1. इस बीमारी में कम से कम सोचें और कभी भी अकेले न रहें। इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा नींद लें।
 

2. इस बीमारी में ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज और वसा का सेवन करें। इसके अलावा अपना भोजन नियमित समय पर और पूरा खाएं।
 

3. इस बीमारी में योगा और व्यायाम करें। इसके अलावा सुबह शाम ताजी हवा में सैर करें।
 

4. ऐसे में जंक फ्रूड का सेवन न करें। इससे आपकी बीमारी बढ़ सकती है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News