25 APRTHURSDAY2024 9:51:02 PM
Nari

पति निकला गंजा तो बीवी ने लिया पुलिस का सहारा, दर्ज करवाया केस

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 02 Nov, 2020 04:20 PM
पति निकला गंजा तो बीवी ने लिया पुलिस का सहारा, दर्ज करवाया केस

हर रिश्ते की बुनियाद प्यार के साथ-साथ भरोसे और सच पर टिकी होती है। रिलेशनशिप में ईमानदार होना बहुत जरूरी है। कुछ लोगों का मानना है कि पति-पत्नी या गर्लफ्रैंड-ब्वॉयफ्रैंड अक्सर कुछ बातों में अपने पार्टनर के साथ झूठ बोलते हैं। लेकिन जब कोई रिश्ता ही झूठ से शुरू होता है तो आगे चलकर उसका नतीजा बहुत बुरा निकलता है। ऐसा ही कुछ मुंबई में रहने वाले एक कपल के साथ हुआ। 

शादी से पहले नहीं बताया सच 

बीते महीने यह कपल शादी के बंधन में बंधा था। लेकिन शादी के बाद 27 वर्षीय महिला को पता चला कि उसके पति गंजा है। वह अपने गंजेपन को छुपाने के लिए विग पहनता है। जिसके बाद महिला ने अपने पति के खिलाफ धोखाधड़ी और मानहानि का मामला दर्ज करवाया। महिला ने दर्ज करवाई शिकायत में आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पति ने शादी से पहले उसे इस बारे में नहीं बताया था। अगर उसे पता होता कि जिससे उसकी शादी हो रही है वो गंजा है तो वह शादी बिल्कुल भी नहीं करती। 

PunjabKesari

पति ने लगाई जमानत की अर्जी

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 27 वर्षीय महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट है। जबकि 29 वर्षीय उनका पति एक प्राइवेट फर्म में नौकरी करता है। केस दर्ज होने के बाद पति ने ठाणे कोर्ट में अग्र‍िम जमानत की अर्जी लगाई है। हालांकि कोर्ट ने उसे खुद को पुलिस के हवाले करने के निर्देश दिए हैं। 

ससुराल वालों ने कहा, 'कोई बड़ी बात नहीं' 

महिला का कहना है कि जब उसने इस बारे में अपने ससुराल वालों से बात की तो उनका कहना था कि यह कोई बड़ी बात नहीं है। 

पुलिस ने किया विश्वास घात और मानहानी का केस दर्ज

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 406 (विश्वास घात) और 500 (मानहानी) के तहत उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

PunjabKesari

Related News