25 APRTHURSDAY2024 1:10:24 PM
Nari

रिश्ते में चढ़े प्यार का रंग तो राशि के हिसाब से यूं खेलें पार्टनर के संग Holi!

  • Edited By shipra rana,
  • Updated: 09 Mar, 2020 11:05 AM
रिश्ते में चढ़े प्यार का रंग तो राशि के हिसाब से यूं खेलें पार्टनर के संग Holi!

10 मार्च यानि कल होली का त्योहार सभी जगह बड़ी खुशी व उत्साह से मनाया जाएगा। सभी एक-दूसरे को रंग लगा कर विश करे अपनी खुशी को साझा करेंगे। ये रंग हम सबके जीवन में अपना अलग-अलग प्रभाव डालते हैं। ऐसे में अगर आप इस बार होली खेलने के लिए अपनी के मुताबिक रंग चुनें तो और भी बेहतर होगा। इससे आपके अपने पार्टनर के साथ रिश्ते में मिठास और मजबूती आएगी। तो आइए जानते हैं राशि अनुसार आपके लिए कौन सा रंग बेस्ट होगा।

PunjabKesari

मेष राशि
मेष राशि के लोगों को इस बार होली खेलने के लिए रेड और येलो कलर का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से आपके पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और भी गहरा व रोमांस से भरा रहेगा।

वृषभ राशि
अगर आपका पार्टनर वृषभ राशि का है तो उन्हें नारंगी और बैंगनी रंग लगा कर विश करें। ऐसे में कहीं आपका पार्टनर आपसे नाराज़ हैं तो उनका गुस्सा दूर हो जाएगा। इसके साथ ही ये रंग इनके लिए खुशियों भरे साबित होंगे।

मिथुन राशि
इस राशि के लोगों को अपने पार्टनर और करीबियों के साथ हरे रंग से होली सेलिब्रेट करनी चाहिए। ये रंग आपके रिश्तों में मजबूती और पर्याय बढ़ाने का काम करेंगे। इसके साथ ही इस राशि के लोगों को होली खेलने से भगवान की पूजा कर उन्हें रंग चढ़ाना चाहिए।

PunjabKesari

कर्क राशि
इन्हें अपने जीवनसाथी के साथ होली खेलने के लिए नीला, पीला और हरा रंग यूज करना चाहिए। साथ ही कर्क राशि के लोग सफेद कपड़े पहन कर ही होली खेलें। ये आपके रिश्ते से नैगेटिविटी को दूर कर पॉजिटिविटी लाने का काम करेंगे।

सिंह राशि
सिंह राशि के लोग अपने रिश्ते में प्यार और सम्मान बढ़ाने के लिए पार्टनर के साथ गोल्डन, येलो, रेड और ऑरेंज कलर के साथ होली मनाएं। ये रंग आपके जीवन में खुशियां लाने के साथ रिश्ते में उत्साह लाएंगे। 

कन्या राशि
इस राशि के लोगों को पति और फैमिली के साथ होली खेलने के लिए हरा, भूरा और नारंगी रंगों का इस्तेमाल करना बेस्ट होगा। इसके साथ ही आपके रिश्ते या घर- परिवार में चल रही किसी भी परेशानी को आप इस खास दिन में दूर कर सकते हैं।

तुला राशि
तुला राशि के लोगों का अपने पार्टनर के साथ रिलेशनशिप अच्छा ही चलता है। मगर रिश्ते को और भी गहरा व मजबूत बनाएं रखने के लिए इन्हें पार्टनर के साथ पिंक कलर से होली सेलिब्रेट करनी चाहिए। साथ ही पिंक कलर के ही कपड़े पहनना इनके लिए बेस्ट होगा।

PunjabKesari

वृश्चिक राशि
अगर आपका पार्टनर वृश्चिक राशि का है तो उन्हें इस होली लाल, मैरून और पीले रंग से रंगे।‌ उन पर अपने सच्चे प्यार का रंग चढ़ाएं। इससे आपके रिश्ते में और भी मिठास आएगी। साथ ही फाइनेंशल कंडीशन में भी सुधार आएगा।

धनु राशि
इस राशि के लोगों को होली मनाने के लिए रेड और येलो कलर को चुनना चाहिए। ये रंग आपके पार्टनर, फैमिली और करीबियों के साथ आपके संबंध और गहरे करने का काम करेंगे।

मकर राशि
इन्हें होली सेलिब्रेट करने के लिए लाल और पिंक कलर को चूज करना चाहिए। इससे आपके रिश्ते में प्यार, सम्मान और रोमांस बरकरार रहेगा।

PunjabKesari

कुंभ राशि
वैसे तो इनका अपने पार्टनर के साथ रिश्ता बेहद मजबूत होता है। मगर कभी- कभार किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। ऐसे में अपने रिश्ते को और भी गहरा बनाने के लिए पार्टनर के साथ लाल और गुलाबी रंग से होली खेलें। इसके साथ ब्लैक कलर से दूरी बनाए रखें।

मीन राशि
इस राशि के लोगों को इस बार होली खेलने के लिए पीला और हरा रंग यूज करना चाहिए। इससे आपका अपने पार्टनर से रिश्ता गहरा, मजबूत और बेहतर होगा।


 

Related News