01 MAYWEDNESDAY2024 10:10:35 PM
Nari

जेल में रिया ने यूं गुजारे 28 दिन, घर का खाना भी नहीं होता था नसीब

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 09 Oct, 2020 12:43 PM
जेल में रिया ने यूं गुजारे 28 दिन, घर का खाना भी नहीं होता था नसीब

सुशांत केस में सामने आए ड्रग्स मामले में जेल की सलाखों में कैद रिया चक्रवर्ती को बीते दिनों जमानत मिल गई है। करीब एक महीने बाद जेल से बाहर आई रिया की जमानत से उनके परिवार वाले बेहद खुश हैं। वहीं एक्ट्रेस के वकील सतीश मानशिंदे ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा था कि सच्चाई और न्याय की जीत हुई है। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि रिया ने जेल में कैसे वक्त गुजारा।

PunjabKesari

वकील ने बताया कैसे गुजरे जेल में रिया के दिन

मिली जानकारी के मुताबिक सतीश मानशिंदे ने बताया कि भायखला जेल में रिया 28 दिन रहीं। सतीश कहते हैं, 'मैं खुद जेल में जाकर रिया की हालत को देखता था। वह परिस्थितियों का शिकार थी। रिया ने जेल के अनुसार खुद को एडजस्ट कर लिया था। कोरोना वायरस महामारी के कारण रिया को घर का खाना भी नसीब नहीं होता था। रिया भी बाकी कैदियों की तरह जेल में रहीं। आर्मी परिवार से ताल्लुक रखने के कारण उसने खराब परिस्थितियों का सामना किया। रिया जेल में कैदियों को योगा सिखाया करती थीं।' 

PunjabKesari

अभी सब खत्म नहीं हुआ है- रिया की मां

रिया के वकील के अलावा उनकी मां संध्या चक्रवर्ती भी अपनी बेटी की जमानत पर बेहद खुश है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे देश ने जो उनकी बेटी की झूठी बदनामी और लिंचिंग की है कैसे वह उस बुरे सपने से उबर पाएगी। रिया को इस दुख से बाहर लाने के लिए उसकी थेरेपी करवानी होगी। रिया की मां ने आगे कहा कि वह खुश हैं कि उनकी बेटी बाहर आ गई है लेकिन दुख की बात ये है कि अभी सब खत्म नहीं हुआ है।

PunjabKesari

गौरतलब है कि बॉम्बे हाइकोर्ट ने रिया को एक लाख रुपए का मुचलके पर जमानत दे दी है। लेकिन इसके साथ ही रिया को कहा गया है कि उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करवाना होगा। इसके अलावा उन्हें मुंबई से बाहर जाने के लिए मंजूरी भी लेनी होगी। जब पूछताछ के बुलाया जाए तो उन्हें पेश होना होगा। साथ ही रिया को पास के पुलिस स्टेशन में हर रोज अपनी हाजिरी लगानी होगी। वहीं एनसीबी के दफ्तर में भी रिया को महीने में एक बार हाजिरी लगानी होगी।

Related News