26 APRFRIDAY2024 7:41:00 AM
Nari

करवाचौथ: नाखूनों को जल्दी बढ़ाने और मजबूत करने के चमत्कारी उपाय

  • Edited By neetu,
  • Updated: 02 Nov, 2020 11:30 AM
करवाचौथ: नाखूनों को जल्दी बढ़ाने और मजबूत करने के चमत्कारी उपाय

करवाचौथ के त्योहार को कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में महिलाएं अपनी सुंदर दिखने के लिए अलग-अलग तरीके से तैयार होती है। वे अपनी ड्रेस, ज्वैलरी, मेकअप आदि सब मैचिंग करने के साथ नाखूनों पर भी नेल आर्ट करवाना पसंद करती है। मगर नाखूनों को सुंदर दिखाना के लिए इसका बड़ा जरूरी है। ऐसे में नाखून कमजोर और छोटे होंगे तो इससे हाथों की खूबसूरती छिप- सी जाएगी। ऐसे में अगर आप इस बार  करवा चौथ पर अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाना चाहती है तो इन्हें कुछ देसी उपायों से बढा सकती है। इसे करने से आपको 2-3 दिन में ही फर्क नजर आएगा। तो चलिए जानते हैं उन नुस्खों के बारे में...

टमाटर का रस 

टमाटर का रस नाखूनों पर मसाज करते हुए लगाएं। इससे नाखून मजबूत हो तेजी से बढ़ने लगेंगे। 

संतरे का रस और अंडा

इसके लिए एक कटोरी में 1 अंडे के सफेद भाग और 2 चम्मच संतरे का रस मिलाएं। तैयार मिश्रण को कॉटन से नाखूनों पर लगाएं। 5-10 मिनट तक इसे ऐसे ही लगा रहने  दें। बाद में ताजे पानी से इसे धो लें। इससे नाखूनों को गहराई से पोषण मिलने के साथ तेजी से बढ़ने में मदद मिलेगी। 

जैतून तेल 

जैतून तेल की कुछ बूंदे लेकर नाखूनों की हल्के हाथों से मसाज करें। विटामिन-ई, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल गुणों से भरपूर जैतून के तेल से नाखूनों को पोषण पहुंचाने के साथ मजबूत करेगा। ऐसे में नाखूनों के तेजी से बढ़ने में मदद मिलेगी। 

PunjabKesari

नारियल तेल 

जैतून की तरह नारियल का तेल भी नाखूनों को बढ़ाने में काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए नारियल तेल को हल्का गर्म करके नाखूनों की मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढने के साथ नाखूनों को गहराई से पोषण मिलेगा। रोजाना इसे लगाने से नाखून जड़ों से मजबूत हो बढ़ने लगेंगे। 

लहसन

लहसुन को छिलकर उसे करी ब 10 मिनट तक नाखूनों पर रगड़ें। उसके बाद इसे साबुन से धो लें। ऐसा लगातार कुछ दिनों तक करने से नाखून बढ़ने में मदद मिलेगी। 

नींबू का रस 

विटामिन-सी से भरपूर नींबू भी नाखूनों को बढ़ाने में बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए एक बाउल में गर्म पानी और 1/2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। फिर इस पानी में 5 मिनट तक हाथों को डुबोएं। बाद में हाथों के ठंडे पानी से साफ करें। इससे नाखून की सफाई होने के साथ उन्हें पोषण मिलेगा। साथ ही नाखूनों का टूट ना बंद हो बढ़ने में मदद मिलेगी । 

PunjabKesari

इन बातों का भी रखें ध्यान 

- नाखूनों को हमेशा साफ रखें। 
- समय-समय पर नाखूनों को काटकर उन्हें शेप दें। 
- सोने से पहले नाखूनों की क्रीम या तेल के साथ मसाज करें। ताकि उनमें नमी बरकरार रहने के साथ पोषण मिल सके। 
- नाखूनों को मुंह से ना काटें। इससे वे कमजोर होने लगते हैं। 
- चकुंदर का सेवन करने से शरीर में खून की कमी पूरी होने के साथ नाखूनों से जुड़ी समस्याओं से भी राहत मिलती है। 
 

Related News