होममेड हेयर स्पा : खूबसूरत,घने और लंबे बाल लड़कियों की खूबसूरती को ओर भी बढ़ा देते हैं। कुछ लड़कियों के बाल कुदरती तौर पर बहुत खूबसूरत होते हैं वहीं कई लड़कियों के बाल हल्के और बेजान होते हैं। अपने बालों को लंबा और घना बनाने के लिए लड़कियां कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं। बालों के खराब होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि धूल मिट्टी,कैमिकल वाले प्रॉडक्ट। आप चाहे तो घर पर खुद ही स्पा करके बालों की खोई हुए चमक को वापिस पा सकती हैं।
हेयर स्पा करने का तरीका
स्टेप 1- मसाज
सबसे पहले ऑलिव ऑयल को गुनगुना करके 10-15 मिनट तक बालों की मसाज करें। इसे आधा घंटा लगा रहने दें।
स्टेप 2 - स्टीमिंग
इसके बाद गर्म पानी में तौलिए को भिगो कर निचोड़ लें और इसे बालों पर लपेटें। ठंड़ा होने पर दोबारा यही प्रक्रिया 5-6 बार दोहराएं।
स्टेप 3- शैंपू
स्टीमिंग के थोड़ी देर बाद बालों को धोने के लिए माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें। बालों को गर्म पानी से न धोएं। इससे बालोें की जड़े कमजोर होती हैं। सर्दी के मौसम में गुनगुने पानी से बाल धो सकते हैं।
स्टेप 4- हेयर मास्क
हेयर मास्क यानि कंडीशनर से बालों को पोषण मिलता है। शैंपू के बाद बालों पर मास्क जरूर लगाएं। इसके इस्तेमाल से बाल चमकदार बनते हैं।
घरेलू तरीके से बनाएं स्पा
बालों की किस्म के हिसाब से आप घर पर ही हेयर स्पा कर सकती हैं। इससे बालों को पोषण भी मिलेगा और किसी तरह का नुकसान भी नहीं होगा।
1. ऑयली बाल
3 चम्मच एलोवीरा
2 चम्मच शहद
1 चम्मच एप्पल साइडर सिरका
इन सबको मिलाकर 20 मिनट के लिए बालों पर लगाएं और बाद में माइल्ड शैंपू के साथ बाल धो लें।
2. रूखे बेजान बाल
1 केला पका हुआ
2 चम्मच शहद
2 चम्मच जैतून का तेल
1 अंडा
इन सबको मिलाकर अच्छे से फैट लें। इसे आधे घंटे के लिए बालोें पर लगा रहने दें। इसके बाद शैंपू से धो लें।
3. दो मुंहे बालों के लिए
1 चम्मच मेथी के बीज(भिगोएं हुए)
2 चम्मच शहद
3 चम्मच एलोवीरा जैल
3 चम्मच नारियल का तेल
इस सारी सामग्री को मिला कर बालों पर लगा लें। आधा घंटा लगा रहने के बाद शैंपू से धे लें।
4.डैंड्रफ के लिए
1/2 कप दही
1 चम्मच नींबू का रस
4 चम्मच गुड़हल के फूल(पीसे हुए)
2 चम्मच नारियल का तेल
इस सारी सामग्री को मिलाकर पेस्ट बना लें और आधे घंटे के लिए बालों पर लगाएं। बाद में शैंपू के साथ धो लें।