11 MAYSATURDAY2024 3:44:56 PM
Nari

499 साल बाद होली पर बन रहा यह योग, जानिए राशि के अनुसार कैसे करें पूजन

  • Edited By neetu,
  • Updated: 22 Mar, 2021 04:13 PM
499 साल बाद होली पर बन रहा यह योग, जानिए राशि के अनुसार कैसे करें पूजन

इस साल होली का पावन त्योहार 29 मार्च को मनाया जाएगा। इससे एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। हिंदू मान्यता के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है। इसके पीछे का धार्मिक महत्व बुराई पर अच्छाई की जीत का हासिल करना है। खास बात तो यह है कि इस होली पर करीब 499 साल बाद ध्रुव योग भी बन रहा है, जिसके कारण होली का महत्व बहुत ज्यादा बढ़ गया है। 


वहीं, दशकों बाद होली पर सूर्य, ब्रह्मा और अर्यमा के साक्ष्य में दूसरा दुर्लभ "अमृतसिद्धि योग" भी बन रहा है। इसलिए होलिका दहन में पूजा करने का विशेष महत्व हैइस साल होली का पावन त्योहार 29 मार्च को मनाया जाएगा। इससे एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। हिंदू मान्यता के अनु। ऐसे में आप अपनी राशि के अनुसार इस अग्नि में लकड़ी अर्पित करके विशेष लाभ पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में  विस्तार से...

होलिका दहन पूजन का शुभ मुहूर्त

पूर्णिमा तिथि आरंभ- 28 मार्च 2021 समय 03:27 बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त-  29 मार्च 2021 समय 00:17 बजे

होलिका दहन मुहूर्त- 6:37 से 08:56

तो चलिए अब जानते हैं राशि अनुसार कौन की लकड़ी अर्पित करना रहेगा शुभ...

PunjabKesari

1. मेष राशि

इन लोगों को होलिका दहन में खैर या खादिर की लकड़ी चढ़ानी चाहिए।

2. वृष राशि

ये लोग गूलर की लकड़ी होलिका दहन में अर्पित करें।

3. मिथुन राशि

इस राशि के लोग अपामार्ग की लकड़ी होलिका दहन में चढ़ाएं।

PunjabKesari

4. कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को पलाश की लकड़ी होलिका दहन में अर्पित करने से शुभफल मिलेगा।

5. सिंह राशि

ये लोग मदार की लकड़ी होलिका में अर्पित करें।

6. कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को अपामार्ग की लकड़ी होलिका दहन में अर्पित करने से फायदा मिलेगा।

7. तुला राशि

इस राशि के लोगों को गूलर की लकड़ी होलिका में डालनी चाहिए।

8. वृश्चिक राशि

ये लोग खैर या खादिर की लकड़ी होलिका दहन में चढ़ाएं।

PunjabKesari

9. धनु राशि

इन्हें पीपल की लकड़ी अर्पित करने से बेहद लाभ होगा।

10. मकर राशि

मकर राशि के लोग शमी की लकड़ी अर्पित करें।

11. कुंभ राशि

इस राशि के जातक होलिक दहन में शमी की लकड़ी डालें।

PunjabKesari

12. मीन राशि

मीन राशि वालों को पीपल की लकड़ी अर्पित करने से फायदा मिलेगा।

 

Related News