26 APRFRIDAY2024 7:20:47 PM
Nari

World Chocolate Day: तनाव-चिंता दूर भगाएगी 1 चॉकलेट, ये भी मिलेंगे फायदे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 07 Jul, 2020 01:55 PM
World Chocolate Day: तनाव-चिंता दूर भगाएगी 1 चॉकलेट, ये भी मिलेंगे फायदे

चॉकलेट खाना सभी को अच्छा लगता है। यह खाने में टेस्टी होने के साथ किसी का भी मूड खुश करने में मदद करता है। इसके सेवन करना शारीरिक व मानसिक दोनों रूपों से फायदेमंद होता है। हर साल आज के दिन को पूरे विश्व में चॉकेलट डे के रूप में एक-दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट कर मनाया जाता है। इसे सबसे पहले सन्1950 में यूरोप में सेलिब्रेट किया गया था। मगर कुछ देशों में इसे अलग-अलग दिनों में मनाया जाता है। तो चलिए आज हम आपको बताते है इसे खाने से मिलने वाले अनगिनत फायदों के बारे में...

मूड बनाए बेहतर

रिसर्च के अनुसार चॉकेलट का सेवन करने से दिमाग शांत होता है। मूड बेहतर होने से काम को करने में ध्यान लगता है। इसके सेवन से आत्म-संतुष्टी मिलती है। 

chocolate,nari

तनाव करें कम

एक्सपर्ट्स के मुताबिक 2 हफ्तों तक डार्क चॉकलेट का सेवन करने से तनाव को बढ़ाने वाले हार्मोन्स कंट्रोल में रहते है। इसतरह तनाव कम होने में मदद मिलती है। 

chocolate,nari

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल 

डार्क चॉकलेट में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रखने में फायदेमंद होता है। इसके साथ ही दिल स्वस्थ रहता है और इससे जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है। 

पीरियड पेन से दिलाएं राहत

जिन महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता हैं। उन्हें इन दिनों डार्क चॉकलेट का सेवन जरूर करना चाहिए। यह दर्द से राहत दिलाने के लिए दवा के रूप में काम करती है। साथ ही मासिक धर्म से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। 

nari

वजन घटाने में फायदेमंद

एक रिसर्च के अनुसार नियमित रूप से इसका सेवन करने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। 

स्किन रखें जवां

इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व स्किन को जवां, ग्लोइंग करने में मदद करते है। इससे दाग-धब्बे, झाइयां, झुर्रियां और स्किन का ढीलापन दूर हो चेहरे पर नेचुरली ग्लो आता है। 

nari

बालों को रखें स्वस्थ

डार्क चॉकलेट को खाने से बालों से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलती है। यह बालों का झड़ना बंद कर लंबे, घने, काले बाल दिलाने में मदद करती है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News