25 APRTHURSDAY2024 4:00:46 PM
Nari

किसी चमत्कारी बूटी से कम नहीं है शतावरी, जानिए इसे खाने का तरीका व लाभ

  • Edited By neetu,
  • Updated: 16 Jan, 2021 04:41 PM
किसी चमत्कारी बूटी से कम नहीं है शतावरी, जानिए इसे खाने का तरीका व लाभ

खुद को फिट रखने के लिए खाना पौष्टिक व औषधीय गुणों वाला होना चाहिए। इसके पुराने जमाने से ही सेहतमंद रहने के लिए जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे कई बीमारियों से छुटकारा मिलने में मदद मिलती है। ऐसे में ही आज हम आपको जड़ी-बूटी कहलवाने वाली शतावरी के बारे में बताते हैं। हो सकता है कि आपने इस बारे में कम सुना हो। मगर इसमें कैल्शियम, विटामिन, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल व औषधीय गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमार से राहत मिलने के साथ तनाव कम करने में मदद मिलती है। तो चलिए जानते हैं शतावरी से मिलने वाले फायदों के बारे में...

PunjabKesari

तो आइए जानते हैं शतावरी से मिलने वाले फायदों के बारे में...

 

डायबिटीज में फायदेमंद 

इसमें ब्लड में ग्लूकोज लेवल कम करने में मदद मिलती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल 

शतावरी में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है। इसलिए इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। ऐसे में दिल स्वस्थ रहने के साथ स्ट्रोक का खतरा कम रहता है। इसके अलावा इसमें मौजूद पोषक तत्व रक्त वाहिकाओं को फैलाने का काम करते हैं। 

कैंसर का खतरा होगा कम

शतावरी एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल व औषधीय गुणों से भरपूर होती है। ऐसे में इसके सेवन से कैंसर होने का खतरा कम रहता है। 

PunjabKesari

मजबूत हड्डियां

शतावरी में पोटेशियम, विटामिन के, कैल्शियम भी होते हैं। ऐसे में इसके सेवन से विटामिन की कमी पूरी होने के साथ मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। ऐसे में जोड़ों के दर्द से आराम रहने के साथ इससे जुड़ी परेशानियां होने का खतरा कम रहता है। 

स्किन करेगी ग्लो

सिर्फ सेहत ही नहीं इसके सेवन से स्किन पर ग्लो लाने में भी मदद मिलती है। इससे त्वचा की गहराई से सफाई होने के साथ झुर्रियों की परेशानी दूर होती है। ऐसे में चेहरा साफ, निखरा व जवां नजर आता है।  

अनिद्रा की परेशानी होगी दूर 

आज के समय पर काम का अधिक बोझ और जिम्मेवारियां होने के कारण लोग तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसके कारण कई लोगों को अनिद्रा की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जिन लोगों को नींद न आने की परेशानी है उन्हें शतावरी का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे तनाव कम होने के साथ नींद न आने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

PunjabKesari

इन 2 तरीकों से करें सेवन...

1. पैन में नारियल तेल गर्म करके लहसुन और शतावरी डालकर 10 मिनट तक पकाएं। इसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं। फिर पूरी तरह से इसे पकाने के बाद खाएं। 

2. पैन में जैतून का तेल और शतावरी डालें। ऊपर से स्वादानुसार नमक और काली मिर्च डालकर पकाएं। फिर इसे खाने का मजा लें। 

इन लोगों को शतावरी का सेवन करने से बचना चाहिए...

- कई लोगों को प्याज से एलर्जी होती है। ऐसे में इन्हें शतावरी से भी नुकसाक हो सकता है। 

- किडनी व यूरिन की समस्या से परेशान लोगों को भी इसे खाने से परहेज रखना चाहिए। 

- प्रेग्नेंसी में शतावरी का सेवन करना फायदेमंद होता है। मगर फिर भी इसे खाने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

Related News