26 APRFRIDAY2024 7:58:46 AM
Nari

रोजाना पीएं चक्र फूल से बनी चाय, मिलेंगे 5 कमाल के फायदे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 01 Jul, 2020 11:54 AM
रोजाना पीएं चक्र फूल से बनी चाय, मिलेंगे 5 कमाल के फायदे

बदले मौसम में सर्दी-जुकाम, खांसी और मौसमी बुखार होने का खतरा रहता है। इससे बचने के लिए शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होनी चाहिए। इसके लिए खाने में ज्यादा से ज्यादा एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा लोग अलग-अलग चीजों से तैयार काढ़ा और चाय का सेवन करते है। वैसे तो इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए हल्दी वाला दूध सबसे अच्छा माना जाता है। मगर इसके अलावा आपके किचन में मौजूद एक और मसाले को इस्तेमाल किया जाता है। दिखने में फूल जैसे इस मसाले का नाम चक्र फूल है। इससे तैयार चाय का सेवन करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ और भी कई फायदे मिलते है। तो चलिए जानते है चक्र फूल से चाय बनाने का तरीका...

सामग्री

चक्र फूल- 4-5
पानी- 1 कप

nari

विधि

. एक पैन दोनों चीजें डालकर उबालें।
. उसके बाद मिश्रण को ठंडा कर छान लें।

आपकी चाय बनकर तैयार है। रोजाना इसका सेवन करें। 

चक्र फूल से मिलने वाले फायदे

star anise,nari

इम्यूनिटी बढ़ाएं

चक्र फूल में एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी- बैक्टीरियल गुण होते है। यह एक हैल्दी मसाले के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होता है। ऐसे में बीमारियों के लगने के खतरा कम रहता है। 

मौसमी सर्दी- जुकाम में फायदेमंद

चक्र फूल में विटामिन, एंटी- एजिंग गुण होने से मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता हैै। ऐसे में नियमित रूप से इसका सेवन से मौसमी सर्दी, जुकाम, खांसी व बुखार आदि होने से राहत मिलती है। 

 Cold And Cough,nari

डायबिटीज में फायदेमंद 

डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। रोजाना इसकी तैयार चाट को पीने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। 

पाचन शक्ति करें मजबूत

चक्र फूल का सेवन करने से पाटन तंत्र मजबूत होता है। इसतरह पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। 

पीरियड पेन से दिलाए राहत 

बहुत सी महिलाओं को पीरियड्स के दौरान असहनीय दर्द होता है। ऐसे में चक्र फूल से तैयार चाय को पीने से पेट दर्द, ऐंठन आदि से राहत मिलती है।

nari

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News