मानसून के मौसम में बाल गीले रहने के कारण बालों में ड्रैंडफ व उनके झड़ने की काफी समस्या रहती है। महिलाएं इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के शैंपू, कंडीशनर व तेल का इस्तेमाल करते है। इन सबसे के प्रयोग के बाद भी उन्हें इस समस्या से छुटकारा नही मिलता है। कई बार इन कैमिकल युक्त प्रोडेक्स के प्रयोग से ओर भी कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस सब समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए फेमस हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने कुछ घरेलू नुस्खे बताएं है। जिनके इस्तेमाल से बालों की समस्या से काफी हद तक छुटकारा पाया ज सकता है। इनके इस्तेमाल से बालों व स्कैल्प को भी किसी तरह का नुकसान नही पहुंचेगा।
नारियल तेल और नींबू का रस
4 चम्मच नारियल तेल में 2 चम्मच नींबू का रस मिला कर बालों के स्कैल्प पर लगाएं। इसे 3 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद इसे शैंपू के साथ अच्छे से धो लें। नारियल का तेल स्कैल्प की त्वचा को मॉइश्चराइज करती है वहीं नींबू का रस एंटी फंगल व साइट्रिक एसिड होता है जो कि डैंड्रफ से लड़ने में मदद करता है।
कपूर व नारियल तेल
कपूर में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट डैंड्रफ की समस्या को कम करने में मदद करता है। 2 चम्मच नारियल तेल में 1 चम्मच कपूर मिला कर बालों में लगा लें।1 घंटे बाद इन्हें शैंपू के साथ अच्छे से धो लें।
एलोवेरा
एलोवेरा जेल में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन डैंड्रफ की समस्या को कम करने करते है।। एलोवेरा जेल को बालों और स्कैल्प पर 15-20 मिनट लगा कर शैंपू से धो लें।
मेहंदी
मेहंदी डैंड्रफ की समस्या को कम करने के साथ कंडिशनर का काम भी करती हैं। मेहंदी में मेथी पाउडर, नींबू का रस मिलकर पानी के साथ अच्छे से पेस्ट बना लें। हेयर मास्क की तरह बालों पर लगा कर 2 से 3 घंटों के लिए छोड़ दें। उसके बाद इसे धो लें।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP