03 MAYFRIDAY2024 7:27:46 AM
Nari

इरफान पठान के घर आई Good News, दूसरे बच्चे काे गाेद में उठाकर खुशी से झूमे अब्बाजान

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 29 Dec, 2021 10:17 AM
इरफान पठान के घर आई Good News,  दूसरे बच्चे काे गाेद में उठाकर खुशी से झूमे अब्बाजान

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान के घर खुशियां आई हैं। वह दूसरे बार पिता बन गए हैं, उनकी पत्नी ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। इरफान ने खुद अपने लाडले की तस्वीर शेयर कर अपने फैंस को  गुड न्यूज दी है। 

PunjabKesari

पूर्व क्रिकेटर ने अस्पताल से एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा- सफा और मैं हमारे बच्चे सुलेमान खान का स्वागत करते हैं। बच्चा और मां दोनों ठीक और स्वस्थ हैं। इस तस्वीर में वह अपने बेटे को गोद में उठाए नजर आ रहे हैं। दूसरी बार पिता बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही है। 

PunjabKesari

इरफान ने अपने दूसरे बेटे का नाम सुलेमान खान रखा है, वहीं पहले बेटे का नाम इमरान खान पठान है। इमरान पठान का जन्म दिसंबर 2016 में हुआ था। उस समय भी इरफान ने ट्वीट कर अपने पिता बनने की जानकारी दी थी। तब उन्होंने लिखा था- इस एहसास को बयान करना मुश्किल है…इसमें एक बेहतरीन सी कशिश है। हमें बेटा हुआ है।

PunjabKesari
इरफान ने 2016 में पेशे से मॉडल रहीं सफा बेग से निकाह किया था। वह अक्सर अपनी पत्नी के साथ सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर करते रहते है, लेकिन  सफा बेग हमेशा हिजाब में नजर आती है और चेहरा नहीं दिखाती हैं।  वो मिडिल ईस्ट एशिया की एक बड़ी मॉडल भी रह चुकी हैं और उनकी तस्वीरें वहां की कई बड़ी फैशन मैगजीन में छपी है। 
 

Related News