26 APRFRIDAY2024 7:12:35 AM
Nari

फैशन में रहा बॉलीवुड की 5 दीवाज का मेकअप, 2019 में भी रहेगा ट्रैंड

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 28 Dec, 2018 01:19 PM
फैशन में रहा बॉलीवुड की 5 दीवाज का मेकअप, 2019 में भी रहेगा ट्रैंड

साल 2018 कलर्स एक्सपेरिमेंट के लिए खास रहा है। फिर चाहे लड़कियों ने कलर्स एक्सपेरिमेंट अपने कपड़ों को लेकर किया हो या मेकअप के लिए । अगर बात ब्यूटी या मेकअप की करें तो इस साल कई एक्सपेरीमेंटल ट्रैंड आए, जिनका क्रेज गर्ल्स में खूब देखने को भी मिला। आज हम आपको उन्हीं ट्रेंड से के बारे में बताएंगे जिन्होंने इस साल आम लड़कियों से लेकर एक्ट्रेस तक को काफी इंस्पायर्ड किया। यंग गर्ल्स बॉलीवुड दीवाज के फैशन को खूब फॉलो करती हैं तो आपको बताते हैं कि 2018 में पसंद किए जाने वाले मेकअप टिप्स के बारे में जो 2019 में भी फैशन ट्रैंड में रहेंगे। 

 

मेटेलिक लाइनर (Metallic liner)

मेटेलिक लाइनर भी इस साल खूूब ट्रेंड में रहा जिसे ऐश्वर्या राय बच्चन ने कांस फेस्टिवल 2018 में विंग लाइनर की तरह ट्राई किया था। तभी से गर्ल्स में इसका क्रेज खूब देखने को मिल रहा है।     

PunjabKesari

पिंक स्मोकी आईज(Pink smokey eyes)                                   

दीपिका ने कांस फेस्टिवल 2018 में हॉट पिंक ड्रॉमेटिक गाउन के साथ पिंक + ब्लेक विंग्ड स्मोकी आईज मेकअप किया था जो उन्हें बोल्ड लुक दे रहा था। पिंक स्मोकी आईज का ट्रेंड तभी से लड़कियों में खूब देखने को मिला रहा है। यह आईज मेकअप दिन व रात वाले ऑकेजन्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है। 

PunjabKesari

ग्लिटर आईशैडो (Glitter eyeshadow)

बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने मेट गाला इवेंट के दौरान इस ट्रेंड को फॉलो किया। उन्होंने वेलवेट गाउन के साथ में अपने ड्रॉमेटिक लुक को और ग्रेस देने के लिए हाई-वोल्टेज गोल्डन आईशैडो व डार्क ब्राउन लिप शेड लगाया था जो उन्हें बोल्क लुक दे रहा था।  

PunjabKesari

कोहल आईज (kohled eyes)

साल 2018 में भी कोहल आईज आउट ऑफ ट्रेंड नहीं हुई। इस साल भी लड़कियों में कोहल आईज का ट्रेंड देखने को मिला रहा है जिसको बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने फेस्टिव सीजन ने भी ट्राई किया। यह आईज मेकअप उन लड़कियों के लिए बेस्ट है जो बोल्ड आईज मेकअप करने सी बचती है। 

PunjabKesari

फ्लोरल एक्सेसरीज (Floral accessories)

जबकि फ्लोरल बन्स का ट्रेंड 2017 से शुरू हुआ, जिसकी वापसी इस साल यानी 2018 में गजरे के रुप में देखने को मिली। बॉलीवुड फैशनिस्ता सोनम कपूर ने अपनी मेहंदी सेरेमनी पर लॉन्ग पोनीटेल के साथ गजरा लगाया था जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया। 

PunjabKesari

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News