30 APRTUESDAY2024 10:30:23 AM
Nari

इन टिप्स को अपनाकर अंडरआर्म्स के कालेपन से पाएं छुटकारा

  • Edited By Shiwani Singh,
  • Updated: 30 Jul, 2021 11:45 PM
इन टिप्स को अपनाकर अंडरआर्म्स के कालेपन से पाएं छुटकारा

ज्यादातर महिलाएं और लड़किया अंडरआर्म्स के कालेपन से पेरशान रहती हैं। इसकी वजह से वे अपने मनचाहे कपड़े तक नहीं पहन पातीं। लेकिन इससे परेशान होने की जरूरत नहीं। आपको ऐसे घरेलू टिप्स बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर कर सकती हैं—

चीनी और ऑलिव ऑयल

अंडरआर्म्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए  चीनी और ऑलिव ऑयल का उपयोग करें। दोनों को मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें। मिश्रण को अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं। सूखने के बाद पानी से धो लें। एक हफ्ते बाद इसका असर देखने को मिलेगा।

नींबू से दूर भगाएं कालापन

PunjabKesari

नींबू में खट्टेपन के कारण नैचुरल ब्लीच होता है। रोजाना अंडरआर्म्स में नींबू का रस लगाएं। रस सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। नींबू को नियमित लगाने से अंडरआर्म्स का कालापन हल्का होता जाएगा।  

 बेकिंग सोडा

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने में बेकिंग सोडा भी कारगर है। बेकिंग सोडे को पानी में मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। इसे आर्मपिट पर लगाते हुए स्क्रब करें। आप चाहें तो बेकिंग सोडा और नारियल तेल के मिश्रण से भी अंडरआर्म्स के कालेपन को साफ कर सकती हैं।

एलोवेरा जैल

PunjabKesari

एलोवेरा से भी अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर किया जा सकता है। एलोवेरा को पत्ते को चाकू की मदद से  बीच से काटें। इससे निकले जेल को कालेपन वाली जगह पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। 20 मिनट बाद उसे पानी से धो लें। हफ्ते में तीन दिन ऐसा करें, असर दिखने लगेगा।  

Related News