27 APRSATURDAY2024 4:29:54 AM
Nari

दीपिका की इस हरकत से नाराज हुए फैंस, शुरू किया #NotMyDeepika

  • Edited By shipra rana,
  • Updated: 25 Sep, 2019 12:45 PM
दीपिका की इस हरकत से नाराज हुए फैंस, शुरू किया #NotMyDeepika

दीपिका पादुकोण अपनी पहली फिल्म से ही सबके दिलों में अपनी एक खास जगह बना चुकी है। उनके चाहने वालें उनकी एक-एक फिल्म आने पर अपनी खुशी जाहिर करते है। काफी टाइम से दीपिका की अगली हिंदी फिल्म के आगाज में उनके फैंस बेकरार बैठे है। वो चाहते है कि जल्द से जल्द उनकी कोई मूवी सिनेमाघरों में आए और ब्लॉकबस्टर पर छा जाए। सूत्रों की मानें तो इस साल के अंत तक उनकी छपाक और 83 आने वाली है। यहीं नहीं 'लव रंजन' द्वारा निर्देश की जाने वाली फिल्म में उनका अहम किरदार भी भविष्य में देखा जा सकता है। मगर यह बात लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। इस कारण लोगों ने उनके खिलाफ #NotMyDeepika हैशटैग शुरू किया है जोकि वायरल हो चुका है। 

PunjabKesari

बात यह है कि लव रंजन #MeToo के इल्जाम की वजह से सुर्खियों में आ चुके थे। उनपर यह संगीन अपराध का इल्जाम लगने के बाद भी दीपिका जैसी बड़ी एक्ट्रेस पैसों के लिए यह फिल्म क्यों कर रहीं है? यह सवाल उनके फैंस अपनी आइडियल दीपिका से कर रहे है। इसका जवाब न पाकर वो अपनी नाराजगी #NotMyDeepika से जता रहे है। 

PunjabKesari

बता दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर और अजय देवगन भी नजर आ सकते है। इस फिल्म के बारें में अभी भी बात पक्की नहीं हुई है। मगर फैंस के सवाल ने तो दीपिका के लिए बवाल उठा ही दिया है। 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News