26 APRFRIDAY2024 12:39:40 AM
Nari

Navaratri Spl: घूमने का बना रहे हैं प्लान तो जरूर करें इन 6 मंदिरों की सैर

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 04 Apr, 2019 05:26 PM
Navaratri Spl: घूमने का बना रहे हैं प्लान तो जरूर करें इन 6 मंदिरों की सैर

नवरात्रि का त्यौहार शुरू ही होने वाला है। भारत में नवरात्रि फेस्टिव को बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है। वहीं इन दिनों में भारत के फेमस दुर्गा मंदिरों में काफी भीड़ दिखाई देती है। आज हम आपको भारत के कुछ वैसे ही फेमस मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप नवरात्रि में विजिट कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं भारत के फेमस मंदिरों के बारे में।
 

गुवहाटी - कामाख्या देवी मंदिर

108 शक्तिपीठों में से एक कामाख्या दे्वी के मंदिर में नवरात्रि वीक में काफी भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे मान्यता है कि यहां देवी सती की योनि गिरी थी। इस मंदिर में बनी छोटी-सी गुफा टूरिस्ट को काफी अट्रैक्ट करती है।
 

जम्मू - कश्मीर का वैष्णो देवी मंदिर

जम्मू - कश्मीर के वैष्णो देवी मंदिर में तो नवरात्रि से पहले ही भीड़ इक्ट्ठी होनी शुरू हो जाती है। पहाड़ों के बीचो-बीच बसा वैष्णों देवी मंदिर 108 शक्तिपीठों में से एक है। अगर आप भी नवरात्रि में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट जगह है।
 

कोलकाता - कालीघाट मंदिर

नवरात्रि में माता रानी के दर्शन करने के लिए कोलकाता का कालीघाट मंदिर भी परफेक्ट ऑप्शन है क्योंकि यहां दुर्गा पूरा का खास सेलिब्रेशन किया जाता है। 2000 साल पुराने इस मंदिर में नवरात्रि के दिनों में भक्तों की काफी भीड़ दिखाई देती है। ऐसा माना जाता है कि यहां माता सती के सीधे पैर का अंगूठा गिरा था।

PunjabKesari
 

कांगड़ा - ज्वाला देवी मंदिर

भारत के खूबसूरत धार्मिक हॉलीडे डेस्टिनेशन में से एक ज्वाला देवी मंदिर में नवरात्रि में खास रौनक दिखाई देती है। यहां 9 ज्वालाएं हमेशा जलती रहती हैं और इनका नाम देवी के नौ रूपों पर है।
 

बिहार - मंगला गौरी मंदिर 

भारत के मुख्य शक्तिपीठ में से एक बिहार के मंगला गौरी मंदिर में भी आप घूमने के लिए जा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि यहां देवी सती का वक्ष स्थल गिरा था।

PunjabKesari
 

कोल्हापुर - महालक्ष्मी देवी मंदिर

कोल्हापुर का महालक्ष्मी मंदिर में देवी सती का बायां हाथ गिरा था। नवरात्र के वक्त यहां काफी धूम देखने को मिलती हैं। इस मंदिर में दर्शन करने के लिए टूरिस्ट दूर-दूर से आते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News