20 DECSATURDAY2025 10:07:00 AM
Nari

फेमस सिंगर Kalpana ने आत्महत्या करने की कोशिश, अस्पताल में चल रहा इलाज

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 05 Mar, 2025 10:20 AM
फेमस सिंगर Kalpana ने आत्महत्या करने की कोशिश, अस्पताल में चल रहा इलाज

नारी डेस्क: हैदराबाद से एक चौंकाने वाली खबर आई है। प्रसिद्ध तेलुगू गायिका कल्पना ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 दरवाजा दो दिनों से  था बंद

गायिका कल्पना हैदराबाद के निजामपेट कॉलोनी के पास रहती हैं। उनके पड़ोसियों ने देखा कि उनके घर का दरवाजा दो दिनों से बंद है। जब सुरक्षाकर्मियों ने इस पर ध्यान दिया, तो उन्होंने एसोसिएशन को सूचित किया। एसोसिएशन के सदस्यों ने कल्पना से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। यहां तक कि उनके पति भी उनसे संपर्क नहीं कर पाए, क्योंकि वे चेन्नई में थे।

पुलिस की मदद से दरवाजा खोला गया

 जब एसोसिएशन के सदस्यों ने पुलिस को सूचित किया, तो पुलिस ने जबरन दरवाजा खोला। अंदर जाकर देखा गया कि कल्पना बेहोशी की हालत में पड़ी थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल में इलाज जारी

अस्पताल में कल्पना का वेंटिलेटर सपोर्ट पर इलाज चल रहा है। हालांकि, उनके पति अब हैदराबाद लौट रहे हैं। उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं और आत्महत्या के प्रयास के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: दिल्ली से पकड़ा गया Himani का हत्यारा, पुलिस के सामने आया दिल दहला देने वाला खुलासा

गायिका का करियर

 कल्पना ने तेलुगु सिनेमा में कई हिट गाने गाए हैं। उनके कुछ प्रसिद्ध गानों में चिरंजीवी की फिल्म 'इंद्रा' का 'अम्मादु अप्पाच्ची नुव्वंतने पिची' और रवि तेजा की फिल्म 'वेंकी' का 'गोंगुरा थोटा काडा कपू काशा' शामिल हैं। उन्होंने 2010 में मलयालम रियलिटी शो 'स्टार सिंगर' भी जीता था। कल्पना, प्रसिद्ध प्ले बैक सिंगर टी.एस. राघवेंद्र की बेटी हैं। उन्होंने 5 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की और 2013 तक 1,500 ट्रैक रिकॉर्ड किए।

PunjabKesari

गायिका का परिवार 

कल्पना ने इलैयाराजा और एआर रहमान जैसे दिग्गज संगीतकारों के साथ भी काम किया है। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने 1986 में कमल हासन की फिल्म 'पुन्नगई मन्नान' में भी एक छोटी भूमिका निभाई थी।

गायिका के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए कई अन्य प्रसिद्ध गायिकाएं जैसे सुनीता और श्री कृष्णा भी अस्पताल पहुंची हैं।
 
 

 
 
 

Related News