19 APRFRIDAY2024 7:28:03 PM
Nari

हर चेहरा है खास, जानिए फेस शेप में छिपे पर्सनेलिटी के गहरे राज

  • Edited By neetu,
  • Updated: 07 Mar, 2021 12:38 PM
हर चेहरा है खास, जानिए फेस शेप में छिपे पर्सनेलिटी के गहरे राज

चेहरे को व्यक्ति की पर्सनेलिटी का आईना कहा जाता है। हम भी किसी से बात करने से पहले उसके चेहरे व फेस एक्सप्रेशन से उसके बारे में अंदाज लगते हैं। ऐसे में बात समुद्रशास्त्र की करें तो फेस शेप भी जिंदगी के गहरे राज बताने का काम करते हैं। तो चलिए 'Womens Day' के खास मौके पर हम आपको फेस शेप के मुताबिक महिलाओं के नेचर से जुड़ी खास बाते बताते हैं... 

छोटा माथा

छोटे माथे वाली लड़कियां शर्मिली व दिल की साफ होती है। ये दूसरों की जिंदगी में झांकने की जगह अपनी लाइफ एंजॉय करने में विश्वास रखती है। ये दूसरे से ज्यादा खुद के बारे में सोचती है। इनका मानना है कि हम खुद खुश होकर ही दूसरों का अच्छे से ख्याल रख सकते हैं। 

PunjabKesari

चपटा माथा

आमतौर पर चपटे माथे वाली लड़कियां खुद को सुंदर नहीं मानती है। मगर असल में, ऐसी लड़कियों पर भगवान की असीम कृपा होती है। ये किसी भी परिस्थिति में बिना डरने सामना करके जीत हासिल करती है।

ऊंचा माथा

माना जाता है कि ऊंचे माथे वाली लड़कियां बेहद ही लक्की होती है। ये अपने आत्मविश्वास व हौंसले से जीवन में जल्दी ही सफलता हासिल करती है। दिमाग की तेज होने से ये ऊंचाइयों के शिखर पर पहुंचती है। समुद्रशास्त्र के अनुसार ये लड़कियां अपने पार्टनर व परिवार के लिए भी लक्की होती है। 

PunjabKesari

चौकोर फेस 

चौकोर फेस आकार की महिलाएं तेज दिमाग की मालिक होती है। इन्हें गुस्से से सख्त नफरत होती है। ऐसे में ये सामने वाले के झूठ बोलने व कुछ गलत करने पर बिना डरे आवाज उठाती है। परिवार से बेहद प्यार करने के नाते ये उनकी हर छोटी-बड़ी खुशी का ध्यान रखती है। 

रेक्‍टेंग्‍यूलर फेस

रेक्टेंग्यूलर फेस शेप वाली महिलाएं जिंदगी में प्रैक्टिकल होती है। ये हर काम को एकदम सही करने में विश्वास रखती है। ये बड़ी ही सूझ-बूझ से करियर चुनती है। साथ ही जिस भी काम को हाथ में लेती है। उसमें सफलता हासिल करके ही सांस लेती है। ये महिलाएं घर हो या ऑफिस हर किसी में बैलेंस बना कर उसे अच्छे से संभालती है। 

PunjabKesari
 

Related News