29 APRMONDAY2024 10:24:18 AM
Nari

BBOOT 2: Elvish Yadav का आया इस कंटेस्टेंट पर दिल, बोले- 'मैं बेबिका का आदमी हूं!'

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 09 Aug, 2023 07:54 PM
BBOOT 2: Elvish Yadav का आया इस कंटेस्टेंट पर दिल, बोले- 'मैं बेबिका का आदमी हूं!'

बिग बॉस ओटीटी 2 Bigg Boss OTT-2 में फिनाले के नजदीक आते आते घर में सदस्यों के आपसी रिश्ते भी अब बदल रहे हैं। जहां एक तरफ यहां पूरे सीजन में दुश्मन रहे लोग आपस में दोस्त हो गए हैं। तो वहीं दोस्ती की मिसाले पैश करने वाले लोग यहां अब एक दूसरे से खफा नजर आने लगे हैं। इसी बीच Bigg Boss OTT 2 घर में से कुछ अच्छे लम्हे भी अब साथ देखने को मिल रहे है। इन्ही खुशनुमा लम्हों में से एक पल ऐसा रहा है, जिसमे अब बेबीका और एल्विश के रिश्ते को लेकर फैंस कन्फ्यूज़्ड हो गए हैं।  

PunjabKesari

असल में यहां Bigg Boss OTT 2 सबसे सामने एल्विश ने बेबीका के बारे में ऐसी बात बोल दी हैं जिसे सुनने के बाद अभिषेक तक हैरान हैं। दरअसल हुआ कुछ ये हैं की गार्डन ऐरिया में बैठ कर यहां सभी लोग मस्ती मजाक कर रहे थे। जिस बीच बेबीका, मनीषा, एल्विश, जिया और अभिषेक आपस में बात कर रहे होते हैं। तभी बातों बातों में एल्विश कहते है, बेबीका के बारे में एक भी शब्द में नहीं सुन पाएंगे, जिसके बाद वे कहते है।  एक शब्द तो बोल कर दिखा बेबीका के बारे में मैं यहीं हूँ। जिसकी बाद मनीषा रानी कहती है। बेबीका छछूंदरी, बेबीक बेशर्म, निर्लज।

जिसके बाद एल्विस कहते हैं मैं हूँ बेबीका का आदमी। जिसे सुनते ही अभिषेक भी एल्विश ककि खिचाई करते हैं और उन्हे कहते है, चटोरे। लेकिन एल्विश तब भी नहीं मानते और लगातार कहते हैं। भाई मैं मानता हु, मैं हुं बेबीका का आदमी। जिसके बाद एल्विस कहते हैं मैं हूँ बेबीका का आदमी। जिसे सुनते ही अभिषेक भी एल्विश ककि खिचाई करते हैं और उन्हे कहते है, चटोरे। लेकिन एल्विश तब भी नहीं मानते और लगातार कहते हैं। भाई मैं मानता हु, मैं हु बेबीका का आदमी।

PunjabKesari

आपको बता दे की फिनाले से पहले लास्ट इलिमनैशन के लिए घर में एल्विश, मनीषा और जिया नॉमिनेट है, जिनमे से कोई एक सदस्य घर से बेघर Bigg Boss OTT 2 हो जाएगा। जिसके बाद पांच सदस्य फिनाले में जाएंगे। अभिषेक, पूजा और बेबीका ने फिनाले में अपनी जगह निश्चिंत कर ली हैं। अब देखना होगा की फिनाले से पहले एल्विश, जिया और मनीषा में से कौन घर से बाहर जाता है।  
 

Related News