26 APRFRIDAY2024 6:11:15 AM
Nari

स्वस्थ दिमाग के लिए जरुरी हैं 8 घंटे की नींद, जानिए ऐसी ही 8 जरुरी बातें

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 30 May, 2019 05:29 PM
स्वस्थ दिमाग के लिए जरुरी हैं 8 घंटे की नींद, जानिए ऐसी ही 8 जरुरी बातें

आजकल अपनी फिटनेस को लेकर लोग काफी सजग रहते हैं। तरह-तरह का खाना और वर्कआउट के तरीकों के जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं, आज हम भी आपको हैल्थ से जुड़े छोटे-छोटे टिप्स बताएंगे, जो आपकी डेली रुटीन में बहुत काम आने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं आपकी सेहत को और भी निखारने के लिए सेहत से जुड़े कुछ सिंपल से टिप्स।

8 घंटे की नींद जरुरी

दुनिया भर में 40,000 से अधिक लोगों पर एक शोध करने के बाद सामने आया कि पूरी 8 घंटे नींद लेने वाले लोग कम सोने वालों की अपेक्षा में अधिक आत्मविश्वास से भरपूर और तंदरुसत होते है। मस्तिष्क को अपना अच्छा प्रर्दशन करने के लिए कम से कम 8 घंटे की नींद तो अवश्य चाहिए ही होती है। 

PunjabKesari

किडनी के लिए पानी

दिन में 7 से 8 गिलास पानी का सेवन हमें किडनी के रोगों से बचाता है। गुर्दे शरीर में तरल पदार्थ को नियंत्रित करते हैं। अगर पौधों के रोजाना पानी न दिया जाए तो वह सूख जाते हैं। इसी शरीर को पर्याप्त पानी न मिलने से किडनी में पथरी और न जाने कौन-कौन से बीमारियां आकर घेर लेंगी। 

लिवर के लिए छोड़े जंक फूड

तला भुना खाना लिवर को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। अधिक कार्बोहाइड्रेट वाला भोजन जैसे कि पिज्जा, बर्गर, सफेद चावल, चीनी जैसे पदार्थों में बहुत अधिक शर्करा होती है। जब आप ज्यादा चिकनाहट वाला खाना खाते हैं तो लिवर अपना काम सही ढंग से नहीं कर पाता। इसलिए जितना हो सके उतना कम जंक फूड का सेवन करें।

पैरों के लिए मसाज 

रोज रात को नारियल के तेल से, पैरों के तलवों की मालिश करने से पूरे दिन की थकान पल भर में दूर हो जाती है। ऐसा करने से नींद भी बहुत अच्छी आती है। साथ ही ऐसा करने से आंखो को बहुत ज्यादा फायदा मिलता है। आपको मसाज के साथ कुछ स्पैशल पवांइटस को भी प्रैस करना है। जिन बच्चों को छोटी उमर में ही चश्मा लग चुका है, रोजाना पैरो की मसाज से उनको चशमा तक हट सकता है।

PunjabKesari

पेट के लिए कोल्ड फूड

अक्सर गर्मियों में गर्मी से राहत पाने के लिए हम आइसक्रीमज या कोल्ड ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं। कुछ देर तो हमें गर्मी से राहत मिलती है, पर इनका नुकसान हमारे पेट को सबसे ज्यादा भुगतना पड़ता है। ठंडी चीजें हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म को वीक कर देती हैं। जिससे शरीर का वजन भी बढ़ने लगता है। 

रात में न पिएं पानी

शाम को 6 बजे का बाद पानी का सेवन जरुरत महसूस होने पर ही पीना चाहिए। रात को सोने से पहले अपनी युरीन बैग जरुर खाली करके ही सोएं। अगर आप रात को ज्यादा पानी पिएंगे तो आपकी रात की नींद डिस्टर्ब होगी। हो सकता है आपको नींद में पता न चले, रात भर इस तरह सोने से किडनी पर बुरा असर पड़ता है। 

कच्चा प्याज जरुर खाएं

कच्चे प्याज को सलाद में खाने के फायदे ही फायदे हैं। सबसे अधिक बैनिफिट यूरीनरी ट्रैक्ट को होता है। प्याज में चमत्कारी औषधीय गुण बाथरुम के रास्ते में जर्मस पैदा नहीं होने देता।

पीरियड्स में जरुर करें मटर का सेवन

मटरों में मौजूद जिंक, मैगनीज और तांबा माहवारी के दिनों में ताकत देने का काम करते हैं। कच्चे मटरों का सेवन आपको नहीं करना है। इन्हें सब्जी या सूप में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा जिन औरतों को माहवारी नियमित रुप में नहीं होती, उनके लिए भी मटरो का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। 

Related News