03 MAYFRIDAY2024 6:39:05 PM
Nari

कपूर-लौंग के ये उपाय दिलाएंगे वास्तुदोष और आर्थिक तंगी से छुटकारा

  • Edited By neetu,
  • Updated: 17 Aug, 2021 12:17 PM
कपूर-लौंग के ये उपाय दिलाएंगे वास्तुदोष और आर्थिक तंगी से छुटकारा

हर कोई अपनी जिंदगी में खुशियों व शांति की कामना करता है। मगर आज के समय में लोग नौकरी, समाज व घर संबंधी बहुत सी परेशानियां का सामना कर रहे हैं। वहीं कई बार बहुत कोशिश करने के बावजूद भी सफलता हासिल नहीं होती है। इसके पीछे का कारण घर का वास्तुदोष हो सकता है। ऐसे में आज ज्योतिष व वास्तुशास्त्र से जुड़े कुछ उपाय कर सकती है। चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में लौंग व कपूर से जुड़े कुछ खास उपाय बताते हैं...

वास्तुदोष होगा दूर

घर या दुकान में कपूर रखने से वास्तुदोष दूर होता है। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं।

PunjabKesari


आर्थिक तंगी होगी दूर

लाल कपड़े में 1 लौंग लपेट कर तिजोरी, अलमारी व धन वाले स्थान पर रखें। इस उपाय को किसी शुभ तिथि पर देवी लक्ष्मी की पूजा करने के बाद ही करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इससे घर में धन की बरकत बनी रहती है।

PunjabKesari


सुख-समृद्धि के लिए

घर की सुख-समृद्धि के लिए रोजाना सोने से पहले गाय के घी में कपूर डुबोकर पीतल के बर्तन में जलाएं।

मन और दिमाग होगा शांत

रोजाना सुबह-शाम पूजा के बाद कपूर जलाकर आरती करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही कपूर की सुगंध मन और दिमाग को शांत करती है। ऐसे में इससे मन में सकारात्मक ऊर्जा संचार करती है।

शत्रु से छुटकारा पाने के लिए

इसके लिए सात बार बजरंग बाण का पाठ करके हनुमान जी को लड्डू चढ़ाएं। उसके बाद देसी कपूर के साथ 5 लौंग जलाएं। घर से निकले से पहले माथे पर भस्म लगाएं। मान्यता है कि इस शत्रुओं से नाश होता है।

PunjabKesari

रूका पैसा वापस पाने के लिए

रोजाना चांदी की कटोरी में लौंग और कपूर जलाएं। मान्यता है कि इस उपाय को करने से अटका हुआ पैसा वापस मिलता है। इसके साथ ही घर में पैसों की कमी नहीं होती है।


नकारात्मक होगी दूर

12 साबुत कपूर की गोलियां एक साथ जलाने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाती है। साथ ही घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है।

परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

सुबह के समय दीपक में 2 साबुत लौंग डालकर आरती करें। मान्यता है कि इससे हर तरह समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

Related News