26 APRFRIDAY2024 2:51:03 AM
Nari

टीवी की फेवरेट बहू दिव्यांका त्रिपाठी ने यूं सजाया अपना घर, देखें तस्वीरें

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 21 Sep, 2019 03:07 PM
टीवी की फेवरेट बहू दिव्यांका त्रिपाठी ने यूं सजाया अपना घर, देखें तस्वीरें

टीवी सीरियल ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ और ‘यह हैं मोहब्बतें’ की फेमस बहुरानी दिव्यांका त्रिपाठी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अपने चुलबुले स्वभाव और क्यूट स्माइल से लाखों के दिलों पर राज करने वाली दिव्यांका पिछले ही साल शादी के बंधन में बंध चुकी हैं।  दिव्यांका मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की रहने वाली हैं, मगर वह खुद मुंबई में ही रहती हैं। दिव्यांका ने मुंबई में अपना बहुत ही खूबसूरत घर बनवाया है। जिसमें वह अपने पति विवेक के साथ रहती हैं। तो चलिए आज हम लेकर आएं हैं आप सबकी मनपसंद दिव्यांका त्रिपाठी के लाइपस्टाइल से जुड़ी कुछ खास बातें...  

PunjabKesari,nari

दिव्यांका का बेडरूम 

दिव्यांका को एक Well Organize घर में रहने का शौंक है। दिव्यांका के कमरे में हर तरह का फर्नीचर मौजूद है, जिसमें बहुत खूबसूरत तरीके से लाइटिंग का अरेंजमेंट भी किया हुआ है। जिस वजह से भी उनका कमरा बेहद ऑर्गेनाइज नजर आता है। ब्राइट कलर्स पसंद करने वाली दिव्यांका ने अपने कमरे को एक दम ब्राइट लुक दी हुई है।

PunjabKesari,nari

दिव्यांका का लिविंग रूम 

दिव्यांका का लिविंग रुम भी बेहद खूबसूरत है। लिविंग रुम की शोभा बढ़ाने के लिए उसे बेहद ही शानदार फर्नीचर के साथ डिजाइन किया गया है। दिव्यांका ने अपने लिविंग रुम में अपनी और अपने पति विवेक को मिली सभी ट्राफीज सजा कर रखी हुई हैं। खूबसूरत फर्नीचर के साथ-साथ जगमगाते झूमर भी उनके डायनिंग रुम की शोभा में चार चांद लगा देते हैं।

PunjabKesari,nari

पूजा घर

आपको बता दें कि चुलबुले स्वभाव की मालिक दिव्यांका भगवान में बहुत यकीन रखती हैं। दिव्यांका ने अपने घर में भगवान के मंदिर के लिए एक खास जगह बनवा रखी है। जितना खूबसूरत दिव्यांका का घर है उतना ही खूबसूरत घर का मंदिर भी है। दिव्यांका ने मंदिर में व्हाइट मार्बल लगवाया है जहां बैठकर वह रोज कुछ देर ईश्वर का ध्यान करती हैं।

PunjabKesari,nari

जगह में कम होने के बावजूद दिव्यांका के घर में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। गोल्डन एंड व्हाइट कलर का इंटीरियर होने की वजह से दिव्यांका का घर किसी महल से कम नहीं लगता। 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News