06 MAYMONDAY2024 7:44:57 AM
Nari

पंजाबी कुड़ी बन छाई Divya Aggarwal, मेहंदी सेरेमनी में जमकर दिए पोज

  • Edited By palak,
  • Updated: 20 Feb, 2024 12:49 PM
पंजाबी कुड़ी बन छाई Divya Aggarwal, मेहंदी सेरेमनी में जमकर दिए पोज

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी फेम दिव्या अग्रवाल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। एक्ट्रेस के प्री वेडिंग फंक्शन शुरु भी हो चुके हैं। उनके प्री-वेडिंग फंक्शन से कई तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें वह काफी एंजॉय करती दिख रही हैं। जहां 18 फरवरी को उनकी बैचुलर पार्टी हुई वहीं बीते दिन एक्ट्रेस की मेहंदी सेरेमनी का फंक्शन हुआ। मेहंदी फंक्शन में भी दिव्या अपन होने वाले पति के साथ जमकर पोज देती हुई नजर आई।

पंजाबी कुड़ी बनी दिव्या 

दिव्या अग्रवाल ने अपने मेहंदी फंक्शन पर येलो-डॉर्क पिंक कलर का सूट पहना। दिव्या के सूट पर की गई हैवी एंब्रॉयडरी उनके लुक पर चार-चांद लगा रही थी। ग्लोइंग मेकअप और डायमंड ज्यूलरी में दिव्या बेहद प्यारी लग रही थी।  वहीं उनके होने वाले पति अपूर्व पीच कलर के कुर्ते पजामा और फ्लोरल जैकेट में दिखे। इस दौरान दोनों ने मीडिया को जमकर पोज दिए।  

PunjabKesari

खूब किया डांस 

दिव्या अग्रवाल ने अपनी मेहंदी सेरेमनी को खूब एंजॉय किया। उन्होंने इस दौरान जमकर भांगड़ा किया। वहीं उनके पति अपूर्व भी फंक्शन को खूब एंजॉय करते हुए दिखे। मेहंदी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं जिसमें दिव्या मेहमानों के साथ पोज देती हुई दिख रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

आज शाम को करेंगी शादी 

एक्ट्रेस की मेहंदी और संगीत का फंक्शन पूरा हो गया है। आज शाम को वह अपूर्व संग सात फेरे लेने वाली हैं। वहीं उनके फैंस भी एक्ट्रेस को शादी के जोड़े में देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

PunjabKesari

Related News