29 APRMONDAY2024 3:21:43 AM
Nari

दूल्हे की दादी को नहीं मिली कुर्सी तो निकाह में मचा बवाल, कुछ देर में हो गया तलाक

  • Edited By palak,
  • Updated: 31 Jan, 2024 04:17 PM
दूल्हे की दादी को नहीं मिली कुर्सी तो निकाह में मचा बवाल, कुछ देर में हो गया तलाक

शादी वाले घर में जहां खुशियां होती हैं वहीं कुछ ऐसी घटनाएं भी हो जाती हैं जिसके कारण शादी देखने आए रिश्तेदार ही रुठ जाते हैं। लेकिन अगर दूल्हा ही नाराज होकर शादी तोड़ दे तो क्या होगा? एक ऐसी ही अजीबोगरीब घटना यूपी के बुलंदशहर से सामने आई है। जहां बुलंदशहर में आई बारात में एक कुर्सी के खातिर ही दूल्हा-दूल्हन के अरमान टूट गए। शादी में भी जमकर बवाल हुआ। दोनों परिवारों में इतनी कहासुनी हुई की बात मारपीट तक ही पहुंच गई। इन सब बातों से यह परिणाम निकला की जहां कुछ समय पहले निकाह हुआ था वह टूट गया।

दादी को नहीं मिली कुर्सी को खड़ा हुआ हंगामा

बुलंदशहर के औरंगाबाद में शनिवार की रात बारात में दूल्हे की दादी से कुर्सी मांगने पर ही हंगामा खड़ा हो गया। नाराज दूल्हे और उसके भाई ने दुल्हन पक्ष  के साथ गाली गलौज कर दी। दूल्हे की धमकी से आहत हुई दुल्हन ने अपनी रुखसती से मना कर दिया। इस पर दूल्हा समेत बारात को बंधक बना लिया। इसके बाद बारात में खाने का खर्चा और तालाक देने पर ही बारात को बंधनमुक्त किया है। हालांकि इस घटना की पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने घटना के बारे में मिली जानकारी से इंकार कर दिया।

PunjabKesari

निकाह के बाद हो गया तलाक

बता दें कि औरंगाबाद की रहने वाली युवती का निकाह दिल्ली के सीमापुरी रहने वाले एक युवक से तय हुआ था। दोनों की शनिवार को शादी थी। बारात ने हंसी खुशी खाना भी खा लिया मौलवी ने पति-पत्नी को निकाह पढ़कर कबूल करा दिया। शादी में मौजूद लोगों के अनुसार, करीब साढ़े दस बजे मैरिज होम में दूल्हे की दादी कुर्सी पर बैठी हुई थी। एक युवक वहां पहुंचा और दादी से कुर्सी से छोड़ने की बात कहने लगा। दादी ने युवक के साथ बुरा बर्ताव किया और खुद को गोली मारने की धमकी दे डाली। इस बात का जब दूल्हे को पता चला तो वे आग बबूला हो गए और दुल्हन और उसके परिजनों के साथ गाली गलौज करने लगे। दुल्हन पक्ष ने उन्हें समझाने का बहुत प्रयास किया।  लेकिन दूल्हे ने उल्टा दुल्हन को सारी बारात के सामने दिल्ली पहुंचकर मारने की धमकी दे डाली। इससे दुल्हन ने खुद की रुखसती से भी मना कर दिया जिसके बाद बारात में भी खलबली मच गई।  

PunjabKesari

बारातियों को बना लिया बंधक

इसके बाद दुल्हन ने निकाह में हुए खर्चे की मांग करके बारातियों को बंधक बना लिया और मैरिज होम के मुख्य गेट को भी बंद कर दिया ताकि कोई बाराती यहां से जा न पाए। सूचना मिलने पर पूर्व चेयरमैन अख्तर मैवाती मौके पर आए और दूल्हे पक्ष से खर्चे की एवज में पांच लाख रुपये की मांग की। काफी बातें होने के बाद दूल्हे के घर वालों ने उन्हें पैसे लौटाए तब बारात को बंधनमुक्त किया। इंस्पेक्टर औरंगाबाद विनोद यादव ने बाताया कि थाने में इस बारे में किसी भी पक्ष से कोई शिकायत नहीं आई है। 

PunjabKesari

Related News