14 MAYTUESDAY2024 7:04:21 PM
Nari

धनिया की बर्फी का भोग लगाकर करें लड्डू गोपल को प्रसन्न, नोट करें आसान रेसिपी

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 07 Sep, 2023 11:48 AM
धनिया की बर्फी का भोग लगाकर करें लड्डू गोपल को प्रसन्न, नोट करें आसान रेसिपी

जन्माष्टमी का त्योहार आज बहुत धूम- धाम से मनाया जा रहा है। इस दिन लोग श्रीकृष्ण के बाल रूप की पूजा की जाती है। इस दौरान भगवान को प्रसन्न करने के लिए उन्हें उनकी पसंदीदा चीजों का भोग लगाया जाता है। इन्हें में से एक है धनिया की बर्फी, जिसका स्वाद दूध की बर्फी की तरह ही टेस्टी होता है। आइए आपको बताते हैं इसकी आसान सी रेसिपी...

PunjabKesari

सामग्री

धनिया पाउडर- 1 कप 
घी- 3  बड़े चम्मच
नारियल- 1 कप 
चीनी- 1 कप 
इलायची पाउडर-  1 चम्मच
 खरबूज के बीज- आधा कप

बनाने की विधि

1. एक पैन में खरबूज के बीज को धीमी आंच पर हल्का सा भून ले. एक कटोरी में निकालकर रख ले।
2. उसी पैन में घी डाले और धनिया पाउडर डाले और धीमी आंच पर भूनते रहे जब तक उसमें से धनिया की खुशबू आने नहीं लगे। करीब 5 से 7 मिनट तक भून ले और अलग से निकाल कर रख लें।
3. उसके बाद सूखे नारियाल को हल्का ब्राउन होने तक भूने और एक कटोरी में निकाल कर रखे लें।
4. चाशनी बनाने के लिए चीन के साथ पानी मिलाए। ध्यान रखे 1 कप चीनी के लिए आधा कप पानी मिलाए। हल्के आंच पर तब तक पकाए जब तक चीनी अच्छी तरह से घुल नहीं जाती है। 
 5. अब इस चाशनी में भूने हुआ धनिया पाउडर, नारियल, खरबूजे के बीज, नटमेग पाउडर को मिला ले। इन सभी चीजों को अच्छी तरह  मिलाकर थोड़ी देर पकने दे।  ध्यान दें कि सामग्री को लगातार चलाते रहें ताकि अंदर से जले नहीं। जब मिश्रण मावा जैसे दिखने लगे और पानी सूख जाए तो गैस बंद कर दे।
6. ये सभी प्रकिया पूरी होने के बाद मिश्रण को स्पैटुला की साहयता से रखें। इसे एक प्लेट में निकालकर सेट होने दें। बर्फी को मनचाहे आकार में कांटे और काजू, बादाम के साथ गार्निश कर सकते हैं।

PunjabKesari

Related News