27 APRSATURDAY2024 7:50:19 AM
Nari

प्रेग्नेंट Deepika संग रणवीर ने किया धामकेदार डांस, पिता बनने पर कही बड़ी बात

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 03 Mar, 2024 02:23 PM
प्रेग्नेंट Deepika संग रणवीर ने किया धामकेदार डांस, पिता बनने पर कही बड़ी बात

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री- वेडिंग सेलिब्रेशन जोरो- शोरों से चल रहा है। ये कपल जुलाई में शादी करेगा और इससे पहले प्री- वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में आयोजित किए गए। इसमें बॉलीवड के कई सारे सितारों ने शिरकत की। वहीं बॉलीवुड के भी कई सारे सितारे पहुंचें। सभी की फोटो और वीडियो सामने आ रही है। इसी बीच रणवीर- दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो खूब डांस कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

वीडियो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह डांडिया खेलते नजर आ रहे हैं और खूब मस्ती के मूड में है। अब होने वाले मम्मी- पापा के इस वीडियो पर लोग खूब प्यार बरसा रहे हैं। बता करें लुक की तो दीपिका ने क्रीम कलर की अनारकली सूट कैरी की थी। वहीं उसके साथ उन्होंने स्ट्रेट हेयर नरखे और कानों में लंबे इयररिंग पहने थे। वहीं रणवीर ने भी ब्लैक सूट पहनकर लाइमलाइट लूटी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Snehkumar Zala (@snehzala)

रणबीर ने जताई पापा बनने की बात पर खुशी

इस इवेंट में रणवीर सिंह ने पहली बार पिता बनने की बात पर अपनी खुशी भी जाहिर की। इस दौरान रणवीर हमेशा की तरह दीपिका पर भी प्यार लुटाते दिखे। मेहमानों से भरी महफिल में एक्टर ने कहा- मुझे मेरे सपनों की लड़की मिल गई। मुझे खुशी है कि मैं काम में उनकी मदद कर पाया।  हमें साथ में 7 साल हो गए हैं। अनंत और राधिका की शादी हो रही है और मेरा बच्चा हो रहा है। मतलब क्या ही हो रहा है।'

रणबीर की इन मस्तीभरी बातों को सुनकर सब हंसने लगे। वो यहीं नहीं रुकते, इसके बाद वो दीपिका देखकर आई लव यू बोलते हैं और उनसे उनकी ग्लो का राज पूछते हैं। इसके बाद दोनों ने डांसिंग फ्लोर पर धमाकेदार परफॉर्मेंस से आग लगा दी। रणवीर- दीपिका के ये वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं और लोग उन्हें खूब पसंद भी कर रहे हैं।

Related News