25 APRTHURSDAY2024 8:28:46 AM
Nari

शेफ विकास खन्ना ने किन्नर अखाड़ा के साथ मिलकर लोगों तक पहुंचाया खाना

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 12 Jun, 2020 03:15 PM
शेफ विकास खन्ना ने किन्नर अखाड़ा के साथ मिलकर लोगों तक पहुंचाया खाना

सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना इस संकट की घड़ी में बेसहारा और भूखे लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। विकास खन्ना फीड इंडिया कैम्पेन चला रहे हैं। इस नेक काम में एनडीआरएफ की टीम विकास का साथ दे रही है। साथ ही किन्नर अखाड़ा प्रमुख लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी भी इस काम में उनका साथ दे रही हैं। 'बरकत' नाम की इस पहल से अब तक 120 लाख लोगों तक खाना पहुंचाया गया है। 

 

विकास ने एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। विकास ने वीडियो शेयर कर बताया है कि वे एनडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर अब तक 120 लाख लोगों तक खाना पहुंचा चुके हैं। विकास न्यूयॉर्क में हैं, लेकिन वे लगातार जरूरतमंदों को खाना पहुंचाने के काम में लगे हुए हैं। 

 

इससे पहले भी विकास ने एक वीडियो के जरिए किन्नर गुरु लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी की इस सलाह के बारे में बताया था कि वे दिव्यांगों, किन्नरों, सेक्स वर्कर्स, एड्स के मरीजों, अनाथाश्रमों, कुष्ठाश्रमों और वृद्धाश्रमों तक भी खाना पहुंचाने की कोशिश करें। लक्ष्मीनारायण ने भेजे जाने वाले फूड पैकेट्स पर बरकत का अनाज छिड़का ताकि इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों का पेट भर सके।

 

Related News