14 MAYTUESDAY2024 10:27:15 PM
Nari

'चीनी कम' फेम एक्ट्रेस Swini Khara ने रॉयल अंदाज में रचाई शादी, पिंक लहंगे में ढाया कहर

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 28 Dec, 2023 03:33 PM
'चीनी कम' फेम एक्ट्रेस Swini Khara ने रॉयल अंदाज में रचाई शादी, पिंक लहंगे में ढाया कहर

इन दिनों बॉलीवुड में भी जोरों- शोरों से वेडिंग सीजन चल रहा है। पिछले दिनों जहां अरबाज खान ने शादी की, तो वहीं अब फिल्म 'चीनी कम' में अमिताभ बच्चन की पड़ोसन बनीं एक्ट्रेस स्विनी खरा ने शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने राजस्थान के जयपुर में 26 दिसंबर को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग 7 फेरे लिए। अब उनकी शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। आप भी डालिए इन पर एक नजर...

स्विनी का वेडिंग लुक था लाजवाब

बॉलीवुड की हर एक्ट्रेस की पहली पसंद पेस्टल कलर्स बने हुए हैं। स्विनी इनसे कुछ अलग नहीं है। उन्होंने शादी के दिन पिंक कलर का हैवी लहंगा, ट्रांसपेरेंट नेट के पिंक दुपट्टे के साथ कैरी किया है, जिस पर नक्षी डिजाइन और गोल्डन कढ़ाई की गई है और उनकी चुन्नी पर उनके पति के नाम का पहला अक्षर भी लिखा हुआ है। अपने लुक को पूरा करने के लिए स्विनी ने गले में सिल्वर कुंदन नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स के साथ ही मांग टीका और माथा पट्टी लगाकर अपने लुक को पूरा किया और गुलाबी रंग का चूड़ा पहना है।

PunjabKesari

दुल्हे राजा उर्विश देसाई भी लगे हैंडसम

स्विनी खरा के हसबैंड उर्वीश देसाई ने अपनी वेडिंग डे पर ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी। इसके साथ उन्होंने गले में सफेद मोतियों की माला कैरी की, जो उनके लुक को एकदम रॉयल और क्लासी बना रही है। बता दें कि उर्वीश देसाई और स्वीनी ने इसी साल मार्च में सगाई की थी। जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Swini Khara (@swinikhara)

वहीं स्विनी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने 'चीनी कम' के अलावा 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' फिल्म में भी काम किया, इसके साथ ही वो ज़िंदगी खट्टी 'मीठी', 'दिल मिल गए' जैसे कई सीरियल में काम कर चुकी हैं।
 

Related News