29 APRMONDAY2024 2:21:30 PM
Nari

हैवी एक्सरसाइज या डाइट नहीं ठंडे पानी के साथ नहाने से कम होगा वजन, जानिए कैसे?

  • Edited By palak,
  • Updated: 01 Nov, 2023 04:44 PM
हैवी एक्सरसाइज या डाइट नहीं ठंडे पानी के साथ नहाने से कम होगा वजन, जानिए कैसे?

बढ़ते वजन से आजकल कई लोग परेशान है। मोटापा सिर्फ शरीर की सुंदरता ही नहीं बिगाड़ता बल्कि कई तरह की बीमारियों को भी जन्म देता है। ऐसे में इसे कम करने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। एक्सरसाइज, कार्डियो एक्सरसाइज, एक अच्छी डाइट फॉलो करते हैं लेकिन इसके बाद भी कई बार वजन कम नहीं होता। आज आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे जिसके जरिए आप बिना डाइट के वजन कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे....

इस तरह कम होगा वजन 

फेमस तैराक माइकल फेलप्स ने भी अपनी ट्रेनिंग के दौरान रोजाना 8,000 से 10,000 कैलोरी कम की थी।इसके कारण उनकी टॉप स्विमिंग स्पीड 6 मील प्रति घंटा तक पहुंच जाती थी। क्योंकि पानी में जब भी व्यक्ति जाता है तो उसके शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। शरीर में से कैलोरी निकलती हैं जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। 

PunjabKesari

ठंडे पानी के साथ नहाने से निकलेगी एक्स्ट्रा चर्बी

इस बात पर कई लोग शायद यकीन न करें कि ठंडे पानी के साथ नहाकर भी वजन कम किया जा सकता है। लेकिन इस बात की पुष्टि खुद वैज्ञानिकों ने की है। यह एक वैज्ञानिक क्रिया है। शरीर में दो तरह का फैट होता है। व्हाइट फैट और ब्राउन फैट। व्हाइट फैट वो फैट होता है जिसकी जरुरत नहीं होती यह फैट तब जमा होता है जब व्यक्ति जरुरत से ज्यादा कैलोरीज लेते हैं और यह फैट बर्न नहीं हो पाता। व्हाइट फैट कमर, पीठ के निचले हिस्से, गर्दन और जांघों पर जमा हो जाता है। वहीं ब्राउन फैट शरीर के लिए अच्छा होता है यह हीट जेनरेट करने का काम करता है जिससे शरीर गर्म बना रहता है। जह व्यक्ति को ठंड लगती है तो यह फैट एक्टिव हो जाता है वही जब व्यक्ति  ठंडे पानी से नहाता है तो तेजी से फैट गलने लगता है जिसका अर्थ है कि शरीर में से एक्स्ट्रा चर्बी कम हो रही है। 

PunjabKesari

ठंडे पानी से नहाने के अन्य फायदे

. ठंडे पानी के साथ नहाने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे चर्बी गलती है। इसके साथ ही इस पानी के साथ नहाने से इम्यून सिस्टम अच्छा होता है।

. ठंडे पानी के साथ नहाने से स्ट्रेस भी कम होता है। 

PunjabKesari

.  यदि आप डिप्रेशन से जूझ रहे हैं तो भी ठंडे पानी के साथ नहाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। 

. ठंडे पानी के साथ नहाने से दिमाग भी तेज होता है।

Related News