26 APRFRIDAY2024 6:49:05 AM
Nari

इन 10 आदतों वाली लड़कियों को देखते ही दूर भागते हैं लड़के

  • Updated: 19 Jun, 2018 10:27 AM
इन 10 आदतों वाली लड़कियों को देखते ही दूर भागते हैं लड़के

हर किसी के स्वभाव की तरह आदतें भी अलग-अलग होती हैं। लड़कियों की स्माइल, मुस्कान और पर्सनैलिटी देखकर लड़के उनपर फिदा हो जाते हैं। वहीं, लड़कियों की कुछ ऐसी आदतें भी होती हैं, जिससे लड़के दूर भागते हैं। आज हम आपको लड़कियों की कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लड़को को बिल्कुल पसंद नहीं होती। वैसे तो हर किसी में कोई न कोई कमी तो होती है लेकिन ऐसी लड़कियों से शादी के नाम पर ही वो भाग खड़े होते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं किस तरह की लडकियां से लड़के दूर भागते हैं।
 

1. एटीट्यूड दिखाना
थोड़ा बहुत एटीट्यूड होना अच्छी बात है लेकिन हर बात पर एटीट्यूड दिखाने वाली लड़कियों से लड़के दूर रहना ही पसंद करते हैं। ज्यादा भाव खाने वाली लड़कियां लड़को को कम ही पसंद आती हैं।

PunjabKesari

2. परिवार की बातें करना
कुछ लड़कियों को अपने परिवार की बातें करने में काफी दिलचस्पी होती है लेकिन लड़के चाहते हैं कि आप उनके साथ होते हुए किसी ओर के बारे में न सोचें। इसलिए उनके सामने चलता-फिरता न्यूज चैनल बनने की कोशिश न करें। क्योंकि ऐसी लड़कियों से लड़के दूर रहना ही पसंद करते हैं।
 

3. हर वक्त रोने वाली
हर छोटी-छोटी बात पर रोने वाली लड़कियां भी लड़को को बिल्कुल पसंद नहीं होती। लड़के चाहते हैं कि आप हर सिचुएशन का डटकर सामना करें। बात-बात पर रोने वाली लड़कियो से लड़के इरीटेट होते हैं।
 

4. मेकअप की दुकान
मेकअप करना गलत नहीं है लेकिन हद से ज्यादा मेकअप करना लड़को को बिल्कुल पसंद नहीं होता। वह चाहते हैं कि उनकी पार्टनर सिपंल हो और ज्यादा मेकअप न करें।
 

5. हर समय सेल्फी लेना
लड़कियों को जब भी मौका मिलता है वह सेल्फी लेने लग जाती है लेकिन उनकी यह आदत लड़को को इरिटेट कर देती हैं। कई बात तो लड़के लड़कियों की इस आदत से इतना परेशान हो जाते हैं कि वह अपनी गर्लफ्रैंड को छोड़ देना ही बेहतर समझते हैं।

PunjabKesari

6. सीधी-साधी लड़की
कुछ लड़कियां भोली-भाली और सिंपल टाइप की होती है कि उन्हे देखकर लड़के सोचते हैं कि इन्हें कोई लाइफ पार्टनर कैसे बना सकता है। इस तरह की लड़कियों से लड़के थोड़ा घबराते हैं।
 

7. रौब जमाने वाली
अपने पार्टनर पर हुक्म चलाने की आदत तो हर लड़की में होती हैं लेकिन ऐसी लड़कियों से लड़के दूर रहना पसंद करते हैं। लड़के ऐसी रौब जमाने वाली लड़कियों से दूर रहना ही बेहतर समझते हैं।
 

8. हमेशा फोन में बिजी रहना
सोशल मीडिया के चक्कर में अपने ब्वॉयफ्रैंड पर ध्यान न देने वाली लड़कियों को लड़के पसंद नहीं करते। इस तरह की लड़कियों से भी लड़के दूर रहना ही पसंद करते हैं।
 

9. चुगली करना
अगर आपको चुगली करना पसंद है तो आपकी यह आदत आपको लड़को से दूर कर सकती है। दरअसल, लड़कों को इस तरह की लड़कियां बिल्कुल नही अच्छी लगती जो हर समय दूसरे की बाते करती रहें। लड़को के मुताबिक इस तरह की लड़कियां शक्की स्वभाव की होती हैं।
 

10. बड़बोला स्वभाव
अपने दोस्तों से बाते शेयर करना बुरी बात नही है लेकिन जब आप एक रिलेशन में आ जाती हैं तो आपको कुछ चीजों का ख्याल रखना पड़ता है। आप अपनी और अपने साथी के बीच की हर बात को दोस्तों के साथ शेयर नही कर सकती है। कुछ बाते होती हैं जो सिर्फ आप दोनों के बीच ही रहे तो बेहतर रहता है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News