08 MAYWEDNESDAY2024 4:06:51 PM
Nari

Alert: लड़कों को बिल्कुल पसंद नहीं होती लड़कियों की ये 5 आदतें

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 03 Jan, 2020 11:36 AM
Alert: लड़कों को बिल्कुल पसंद नहीं होती लड़कियों की ये 5 आदतें

आमतौर पर लड़कियों को हर चीज एकदम सही चाहिए होती है। उन्हें हर बात पर अपने पार्टनर से रोका-टोकी करना और रौब जमाना अच्छा लगता है। ऐसे में अगर आपको भी हर बात पर अपनी अहमियत जताने की आदत है तो इसे जल्दी ही बदल लें, नहीं तो आपका पार्टनर आपसे दूरी बनाने में देर नहीं लगाएगा। तो चलिए आज हम आपको उन आदतों के बारे में बताते है जिन्हें न बदलने के कारण आपका पार्टनर आपसे जल्दी ही बोर होकर रिश्ता खत्म करने की सोच सकता है।

नखरे दिखाना

अगर आप भी बिना मतलब का अपने पार्टनर पर रौब डालती है। नखरे दिखा कर उन्हें परेशान करती है तो आपको अपने बिहेव में बदलाव लाना चाहिए। नहीं तो आपका एटीट्यूड भरा व्यवहार आपके रिश्ते में दरार डालने का काम करेगा। 

Related image,nari

दिखावा करना

लड़कों को ऐसी लड़कियां बिल्कुल पसंद नहीं आती जो बात-बात पर अपने नाम, पैसों और बड़े परिवार से होने का सब पर दिखावा करती हैं। अपने अमीर रिश्तेदारों जैसे कि- चाचा विदेश में रहते है, कजिन का बड़ा बिजनेस है आदि सब शोऑफ करती है।

चुगली करना

कुछ लड़कियों को दूसरों की लाइफ में दखलअंदाजी करना बेहद पसंद होता है। वो छोटी सी बात को कितना लंबा खींचने में माहिर होती हैं लेकिन ऐसी चुगली करने वाली लड़कियों के साथ लड़के रिलेशन में रहना पसंद नहीं करते है। साथ ही वो ऐसी लड़कियों से दूरी बनाए रखना ही सही समझते है।

हर वक्त रोते रहना

जिन लड़कियों को बस अपनी ही पड़ी रहती हैं। चाहे चीजे सही हो या गलत उन्हें बस रोने का बहाना चाहिए होता है। पर ऐसी लड़कियां जिन्हें अपनी अहमियत जताना पसंद होता है इनसे लड़के जल्दी ही किनारा करना पसंद करते हैं। 

Image result for couple pics,nari

बार-बार सवाल पूछना

अगर आपको भी अपने पार्टनर से अपनी ड्रेस और मेकअप के बारे में बार-बार सवाल पूछने की आदत है तो इसे जल्दी ही बदल लें। क्योंकि आपके इस बिहेव से आपका पार्टनर आपसे तंग आ जाएगा और वो आपसे दूरी भी बना सकता है।

 

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News