04 OCTFRIDAY2024 2:59:06 AM
Nari

LFW2021: लारा की साड़ी से लेकर हिना का कमोलिका लुक, रैंप वाॅक पर दिखा हसीनाओं का जलवा

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 22 Mar, 2021 12:51 PM
LFW2021: लारा की साड़ी से लेकर हिना का कमोलिका लुक, रैंप वाॅक पर दिखा हसीनाओं का जलवा

लैक्मे फैशन वीक 2021 का बीते दिन ग्रैंड फिनाले हुआ। देशभर के फेमस डिजाइनर्स ने अपनी खूबसूरत कलेक्शन्स की झलक पेश की। पांच दिन चले इस फैशन शो में हर दिन जबरदस्त कलेक्शन देखने को मिली। फैशन शो के आखिरी दिन कई बाॅलीवुड एक्ट्रेस ने रैंप वाॅक कर अपनी अदाओं के जलवे बिखेरे। तो चलिए डालते हैं उनकी लुक पर नजर...

लारा दत्ता

मिस यूनिवर्स रहीं लारा दत्ता जब रैंप पर उतरी तो हर कोई उन्हें देखता रह गया। उनके लुक ने हर किसी को आकर्षित किया। एक्ट्रेस ने गोल्डन प्रिंट की व्हाइट काॅन्ट साड़ी पहनी थी। मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स और हैवी झुमकों के साथ लारा दत्ता ने अपने लुक को कंप्लीट किया था।

PunjabKesari

पूजा हेगड़े

बात अगर करें एक्ट्रेस पूजा हेगड़े की तो उन्होंने ब्लू एंड व्हाइट लहंगा चोली पहन रैंप वाॅक किया। एक्ट्रेस ने दुपट्टे को केप स्टाइल में कैरी किया था। पूजा की लुक में डायमंड नेकपीस ने चार-चांद लगाने का काम किया। 

PunjabKesari

हिना खान 

फैशन शो में हिना खान ने धमाकेदार एंट्री की। Label Tatwamm Couture के लिए हिना खान ने रैंप वाॅक किया। इस दौरान हिना ने ब्लू कलर का हैवी लहंगा कैरी किया था। एक्ट्रेस की नथ उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रही थी। हिना का ये लुक उनके किरदार कमोलिका जैसा था। 

PunjabKesari

अनन्या पांडे 

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने डिजाइनर रुचिका सचदेवा के कलेक्शन को रैंप वाॅक कर पेश किया। इस दौरान अनन्या पांडे यैलो टाॅप और कलरफुल स्कर्ट में बेहद खूबसूरत दिखाई दी थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

दिया मिर्जा 

दिया मिर्जा ने डिजाइनर Taneira की कलेक्शन को पेश किया। उन्होंने साड़ी पहन रैंप वाॅक किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

दिव्या कुमार खोसला

टी-सीरीज के चेयरमैन और एमडी भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार फैशन वीक के आखिरी दिन रैंप पर उतरीं। हैवी यैलो लहंगे में दिव्या बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

PunjabKesari

Related News