27 APRSATURDAY2024 12:21:30 AM
Nari

70 के हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, BJP की ओर से मनाया जाएगा 'सेवा सप्ताह'

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 17 Sep, 2020 11:08 AM
70 के हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, BJP की ओर से मनाया जाएगा 'सेवा सप्ताह'

देश के यशस्वी आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आज 70 साल के हो गए हैं। देश-विदेश से लोग उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। वहीं उनके जन्मदिन के मौके पर भाजपा कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, सहित कई राज्यों में पार्टी कार्यकर्ता जन सेवा कर रहे हैं।

बिहार में सेवा सप्ताह कार्यक्रम

बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने बताया कि पीएम नरेंद्र के जन्मदिन के शुभ अवसर को ना सिर्फ बिहार बल्कि पूरे देश में 'सेवा सप्ताह' के रूप में सेलिब्रेट किया जाएगा। यह कार्यक्रम 20 सितंबर तक आयोजित होंगे, जिसमें जन व गरीब कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान से काम किए जाएंगे। इसके अलावा बच्चों को पुस्तक, रक्तदान जैसे सामाजिक कार्य भी किए जाएंगे।

PunjabKesari

सेवा सप्ताह की थीम '70'

क्योंकि पीएम मोदी का यह 70वां जन्मदिन है इसलिए बीजेपी पार्टी ने "सेवा सप्ताह" में होने वाले कार्यक्रमों की थीम भी '70' ही रखी है।

किए जाएंगे ये काम...

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर 70 दिव्यांगों को कृत्रिम अंद दान दिए जाएंगे।
2. 70 गरीबों व जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चश्मे बांटे जाएंगे।
3. कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए अस्पतालों और पिछड़े इलाकों में 70 लोगों को भी फल बांटे जाने की योजना है।
4. वहीं, कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना के इलाज के लिए 70 मरीजों को प्लाज्मा डोनेट करने के लिए कहा गया है।
5. भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की ओर से सभी बड़े राज्यों में 70 ब्लड डोनेशन कैंप लगाए जाएंगे और हर छोटे राज्य के हर जिले में 1 कैंप लगेगा।
6. हर बूथ क्षेत्र में 70 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली जाएगी।
7. हर जिला हैडक्वार्टर की सफाई करने का कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है।

इसके अलावा जिले के 70 गांवों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। साथ ही लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल के लिए जागरूक किया जाएगा।

PunjabKesari

Related News