27 APRSATURDAY2024 10:20:37 AM
Nari

सादगी में दिल जीत लेती हैं Sonakshi, एक्ट्रेस के ये सूट लड़कियों ने खूब किए पसंद

  • Edited By palak,
  • Updated: 29 Feb, 2024 01:15 PM
सादगी में दिल जीत लेती हैं Sonakshi, एक्ट्रेस के ये सूट लड़कियों ने खूब किए पसंद

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि लुक्स को लेकर भी सुर्खियां बटौरती हैं। सोनाक्षी वेस्टर्न ही नहीं बल्कि ट्रैडिशनल में भी कहर ढाती हैं। खासतौर पर सूट्स में तो सोनाक्षी बहुत प्यारी लगती हैं। आज आपको उनके कुछ ऐसे सूट्स दिखाते हैं जिन्हें लड़कियों ने खूब पसंद किया। सोनाक्षी के ऐसे सूट्स आप किसी फंक्शन में कैरी कर सकती हैं।

ग्रीन कलर का ऐसा सूट सोनाक्षी का लड़कियों ने खूब पसंद किया। बालों में गजरा, मैचिंग बिंदी और डॉर्क मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक से सबका दिल जीत लिया। ऐसे में यदि आप शादी में कुछ सिंपल वियर करने का सोच रही हैं तो एक्ट्रेस का यह सूट कैरी कर सकती हैं।

PunjabKesari

लाइम ग्रीन कलर के शरारा सूट में सोनाक्षी बहुत प्यारी लग रही हैं। मिरर वर्क सूट के साथ एक्ट्रेस ने हैवी ज्वेलरी कैरी की है। ऐसा सूट भी एक्ट्रेस का आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है।  

PunjabKesari

रेड कलर का यह सिल्वर प्रिंट वर्क सूट भी काफी प्यारा है। सिंपल सॉबर सूट में सोनाक्षी का लुक लड़कियों को काफी पसंद आया था। मैचिंग ज्वेलरी, ओपन हेयर्स और पंजाबी जूती के साथ एक्ट्रेस सिंपल आउटफिट में भी काफी प्यारी नजर आई। 

PunjabKesari

ब्लैक व्हाइट वर्क गरारा सूट सोनाक्षी का लड़कियों ने खूब पसंद किया था। ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, ओपन हेयर्स के साथ एक्ट्रेस ने अपना लुक कंप्लीट किया। ऐसा सूट आप चाहें तो किसी फंक्शन में वियर कर सकती हैं।

PunjabKesari

प्लेन ब्लू कलर के सूट में भी सोनाक्षी काफी सुंदर लगी। अगर आप सिंपल सॉबर लुक कैरी करना चाहती हैं तो एक्ट्रेस का ऐसा सूट बिल्कुल परफेक्ट रहेगा।  

PunjabKesari

अगर आप दुपट्टा नहीं लेना चाहती तो हैवी वर्क शॉर्ट कुर्ती के साथ मैचिंग प्लाजो सोनाक्षी जैसे वियर कर सकती हैं। बालों में हल्के कर्ल और छोटे-छोटे झुमके पहन अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं।

PunjabKesari

लाइट वेट सूट ब्लू कलर का सोनाक्षी का काफी अच्छा है। आप ऐसे सूट के साथ सिंपल नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स और बालों को खुला छोड़ अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। 

PunjabKesari

हैवी वर्क सूट भी एक्ट्रेस का बिल्कुल परफेक्ट रहेगा। हैवी ईयररिंग्स, गले में सिंपल नेकलेस और डॉर्क मेकअप के साथ आप भी सोनाक्षी जैसी गॉर्जियस दिख सकती हैं।  

PunjabKesari

Related News