23 APRTUESDAY2024 1:11:59 PM
Nari

चॉकलेट डे पर पार्टनर को राशि अनुसार गिफ्ट देकर करें खुश

  • Edited By neetu,
  • Updated: 08 Feb, 2021 05:37 PM
चॉकलेट डे पर पार्टनर को राशि अनुसार गिफ्ट देकर करें खुश

वैलेंटाइन वीक शुरू होते ही हर कोई अपने पार्टनर के लिए कुछ खास करने की प्लानिंग में जुट जाता है। ऐसे में इस वीक के तीसरे दिन पर सभी लव वन पार्टनर का चॉकलेट से मुंह मीठा करवा कर 'चॉकलेट डे' सेलिब्रेट करेंगे। मगर बहुत से लोग इसपर पार्टनर को चॉकलेट खिलाने के साथ गिफ्ट देना भी पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी उनके लिए कुछ खरीदने की सोच रहे हैं तो लव वन की राशि के अनुसार उन्हें गिफ्ट करना बेस्ट रहेगा। तो चलिए जानते हैं बेहतरीन गिफ्ट्स आइडियाज...

PunjabKesari

मेष राशि

इस राशि के लोग बेहद ही एनर्जेटिक व लीडरशिप की क्वालिटी रखते हैं। ऐसे में आप अगर आपका पार्टनर मेष राशि का है तो उन्हें ट्रेक्किंग का किसी गेम का प्लान, फिटनेस बैंड या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट दे सकते हैं। अगर आपके पार्टनर को कुकिंग का शौक है तो उन्हें किचन का कोई सामान गिफ्ट करना बेस्ट रहेगा। 

वृषभ राशि

इन लोगों को फैशन के मुताबिक चलना पसंद होता है। इसलिए आप उनके साथ डिनर प्लान कर सकते हैं। वहां खाने के बाद उनका डार्क चॉकलेट के साथ मुंह मीठा करवाएं। 

मिथुन राशि

इन लोगों को महंगी व क्रिएटिव चीजें पसंद होती है। ऐसे में उन्हें डायरी, महंगा पेन, कैमरा या डैस गिफ्ट करना बेस्ट रहेगा। 

PunjabKesari

कर्क राशि

इस राशि के लोग बेहद ही भावुक व केयरिंग होते हैं। इसके लिए इन्हें फोटोज का कोलाज गिफ्ट करें। इसके अलावा उनके लिए इस दिन को यादगार बनाने के लिए आप उनके लिए डेट प्लान भी कर सकते हैं। अगर आप खुद उनके लिए खाना बनाएंगे तो यह उन्हें ज्यादा पसंद आएगा। 

सिंह राशि

ये लोग बहुत ही साहसी व हिम्मती होते हैं। साथ ही इन्हें ड्रामा बेहद पसंद होने से आप इनके साथ मूवी देखने का प्लान कर सकते हैं। इसके अलावा इस राशि की लड़कियों को गहने व ड्रैसिज का शौक होता है। ऐसे में आप उनके लिए कोई ड्रैस खरीद सकते हैं। 

कन्या राशि

ये लोग बेहद ही शांत व सुलझे हुए होते हैं। ऐसे में इन्हें ऑर्गेनाइज़्ड चीजें अच्छी लगती है। इस तरह इनके लिए सुंदर सा क्राफ्टेड प्लानर, पेन होल्डर गिफ्ट दे सकते हैं। इसके अलावा किसी मशहूर व्यक्ति की ऑटोबायोग्राफी या बायोग्राफी गिफ्ट करने से उन्हें प्रेरणा मिलेगी।  

PunjabKesari

तुला राशि

इस राशि के लोग जीवन में संतुलन बना कर रखते हैं। साथ ही इन्हें आराम से रहना पसंद होता है। ऐसे में आप उनके लिए विंड चाइम, स्किन केयर प्रॉडक्ट्स, फूल और डार्क चॉकलेट गिफ्ट करें। 

वृश्चिक राशि

ये लोग बेहद ही रहस्यवादी होते हैं। ऐसे में इन्हें समझ पाने थोड़ा मुश्किल भरा काम होता है। मगर आपका पार्टनर अगर वृश्चिक राशि का है तो आप उन्हें पर्फ्यूम गिफ्ट दे सकते हैं। इसके अलावा उनके लिए रोमांटिक डेट प्लान करना भी सही रहेगा। 

धनु राशि

इस राशि के लोगों को अलग-अलग जगह पर घूमने का शौक होता है। ऐसे में इस चॉकलेट डे पर पार्टनर के साथ उनकी फेवरेट प्लेस पर घूमने का प्लान बनाएं। इसके अलावा आप उन्हें टॉयज या कोई ऐसी चीजें दे सकते हैं, जिसमें एडवेंचर या ट्रैवल की झलक दिखे। 

मकर राशि

इस राशि के लोग दिल की जगह दिमाग से काम लेते हैं। मगर फिर भी ये अपने पार्टनर से बेइंताह प्यार करते हैं। ऐसे में आप अपने मकर राशि के पार्टनर को ट्रेंडी वॉच गिफ्ट, ऑर्गेनाइजर सेट जिसमें नोट्स, स्टेशनरी और प्लानर हो गिफ्ट दे सकते हैं। 

PunjabKesari

कुंभ राशि

इस राशि के लोगों को नई चीजों के बारे में जानना बेहद अच्छा लगता है। ऐसे में आप उन्हें चॉकलेट खिलाने के साथ कोई बुक गिफ्ट कर सकते हैं। इससे उनके ज्ञान में वृद्धि होने के साथ अंदर से खुशी का अहसास होगा। इसके अलावा आप उनके नाम से चैरिटी भी कर सकते हैं। 

मीन राशि

इस राशि के लोगों को संगीत से बेहतर पसंद होता है। ऐसे में आप उन्हें म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट दे सकते हैं। इसके अलावा ये लड़कियां क्रिएटिविटी करने में रूचि रखती है। ऐसे में पार्टनर को एडल्ट कलरिंग बुक या कोई प्लांट दे सकते हैं। 

Related News