19 APRFRIDAY2024 12:58:32 PM
Nari

सर्दियों में जरूर खाएं सिंघाड़े, खून की कमी दूर हो मिलेंगे गजब के फायदे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 16 Nov, 2020 10:39 AM
सर्दियों में जरूर खाएं सिंघाड़े, खून की कमी दूर हो मिलेंगे गजब के फायदे

सिंघाड़ा सर्दियों में मिलने वाला एक फल है। इसमें विटामिन बी, सी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस आदि पोषक तत्व होते हैं। इसे कच्चा या उबाल कर खाने से शरीर को सभी जरूरी तत्व मिलने के साथ इम्यूनिटी बढ़ती है। ऐसे में बीमारियों से बचाव रहता है। तो आइए जानते हैं इसके सेवन से मिलने वाले अन्य बेहतरीन फायदों के बारे में...

1. सांस संबंधी परेशानी करे दूर

नियमित रूप से इसका सेवन करने से सांस से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। ऐसे में अस्थमा के रोगियों को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

PunjabKesari

2. बवासीर में फायदेमंद

बवासीर से परेशान लोगों को इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इसके सेवन से इस रोग से आराम मिलता है।

3. थायराइड में फायदेमंद

इसमें मौजूद आयोडीन गले के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से थायराइड ग्रंथि सही तरीके से काम करती है। साथ ही गले से जुड़ी अन्य समस्याओं से राहत मिलती है। 

4. गर्भावस्था में फायदेमंद

गर्भावस्था में इसका सेवन करने से मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं। गर्भपात का खतरा हो शरीर को ताकत मिलती है। साथ ही अनियमित पीरियड्स की परेशानी भी दूर होती है। 

PunjabKesari

5. खून की कमी करे दूर 

इसमें आयरन अधिक मात्रा में होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी पूरी होने में मदद मिलती है।  

6. दर्द व सूजन से आराम

शरीर के किसी हिस्से में दर्द व सूजन की परेशानी होने पर सिंघाड़े को पीसकर तैयार पेस्ट लगाने से आराम मिलता है।

7. मजबूत मांसपेशियां व हड्डियां

इसमें कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स आदि गुण होने से शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी होती है। मांसपेशियों, हड्डियों व दांतों को मजबूती मिलती है।

8. कमजोरी करे दूर

सिंघाड़े ऊर्जा का मुख्य स्रोत है। इसके सेवन से थकान, कमजोरी दूर हो शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में इसे खासतौर पर व्रत के दौरान खाया जाता है। 

PunjabKesari

सिंघाड़े का ज्यादा सेवन करने से बचें...

- रोजाना 5-10 ग्राम सिंघाड़ों का सेवन करें।
- जिन लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है। उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए। नहीं तो परेशानी बढ़ सकती हैं। ‌
- अधिक मात्रा में सिंघाड़ों का सेवन करने से पाचन तंत्र खराब हो सकता है। इससे पेट में भारीपन व गैस हो सकती है। 
- इसके सेवन के तुरंत बाद पानी पीने से बचें। नहीं तो पेट दर्द की परेशानी हो सकती है।

Related News