29 SEPSUNDAY2024 4:07:54 AM
Nari

20 साल बाद नजर आने वाला है सबसे खूबसूरत 'Strawberry Moon', मदहोश कर देगा नजारा

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 19 Jun, 2024 10:42 AM
20 साल बाद नजर आने वाला है सबसे खूबसूरत 'Strawberry Moon', मदहोश कर देगा नजारा

नारी डेस्क: इस महीने एक ऐसा दिन आएगा जब रात के समय में भी दिन जैसा नजारा होगा। आपको बतादें कि इस घटना को स्ट्रॉबेरी मून कहा जाता है।उसकी दूधिया रोशनी इतनी तेज होगी कि आपको ऐसा लगेगा मानो दिन है। ये नजारा इतना खूबसूरत और बेहद दुर्लभ भी है। आपको बता दें कि 21 जून 2024 को यह पूर्ण चंद्रमा अपने पूर्ण चमक और सुंदरता के साथ आकाश में दिखाई देगा।  इस नजारे का आप भी आनंद ले सकते हैं। इसी के साथ चलिए आपको विस्तार से स्ट्रॉबेरी मून के बारे में हम बताते हैं। 

PunjabKesari

स्ट्रॉबेरी मून कब दिखाई देगा? 

स्ट्रॉबेरी मून 21 जून को सूर्यास्त के तुरंत बाद दक्षिण-पूर्व की ओर देखना चाहिए। शुक्रवार को रात 9:08 बजे आधिकारिक तौर पर चंद्रमा अपने पूर्ण चरण पर पहुंच जाएगा। हालांकि, यह गुरुवार शाम से रविवार सुबह तक पूर्ण दिखाई देगा। हालांकि चंद्रमा का उदय और अस्त समय स्थानीय समय पर निर्भर करेगा। इसे देखने के लिए खुले आकाश में होना सबसे अच्छा है, जहां पर प्रदूषण और रोशनी कम हो। स्पेस डॉट कॉम के अनुसार, यह दुर्लभ घटना हर 19 से 20 साल में एक बार ही होती है।

स्ट्रॉबेरी मून क्या है? 

आपको बतादें कि स्ट्रॉबेरी मून का नाम उत्तरी अमेरिका के आदिवासी जनजातियों द्वारा रखा गया था, क्योंकि इस समय स्ट्रॉबेरी की फसल तैयार होती है। स्ट्रॉबेरी मून किसानों और आदिवासी जनजातियों के लिए महत्वपूर्ण था, क्योंकि यह स्ट्रॉबेरी और अन्य फलों की फसल कटाई का संकेत देता था। कई संस्कृतियों में स्ट्रॉबेरी मून को विशेष महत्व दिया गया है। इसे विभिन्न नामों से भी जाना जाता है, जैसे कि हनी मून, मीड मून, और रोज मून।

PunjabKesari

बेहद मदहोश कर देने वाला होता इसका नजारा 

स्ट्रॉबेरी मून अपने पूर्ण आकार और चमक के साथ आकाश में दिखाई देगा। यह देखने में गुलाबी या लालिमा लिए हो सकता है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है। अगर आप इसका और भी अधिक मजा लेना चाहते हैं तो टेलिस्कोप का उपयोग करके चंद्रमा को नज़दीक से देख सकते हैं। चंद्रमा की खूबसूरती को कैद करने के लिए फोटोग्राफी एक लोकप्रिय गतिविधि है। 


 

Related News