23 JANFRIDAY2026 7:04:47 PM
Nari

आज बसंत पंचमी की शाम घर के इन 5 स्थानों पर जलाएं दीपक, करियर और पढ़ाई में मिलेगी तरक्की

  • Edited By Monika,
  • Updated: 23 Jan, 2026 04:58 PM
आज बसंत पंचमी की शाम घर के इन 5 स्थानों पर जलाएं दीपक, करियर और पढ़ाई में मिलेगी तरक्की

नारी डेस्क : बसंत पंचमी का पर्व विद्या, बुद्धि, कला और ज्ञान की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है। धार्मिक और वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिन घर में दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक प्रभाव दूर होते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी मनाई जाती है। इस शुभ तिथि पर मां सरस्वती की विधिवत पूजा करने से शिक्षा और करियर से जुड़ी बाधाएं कम होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, बसंत पंचमी की शाम घर में कुछ खास स्थानों पर दीपक जलाने से मां सरस्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं वह 5 स्थान जहां दीपक जलाना सबसे शुभ माना जाता है।

घर का पूजा स्थान

घर के मंदिर में मां सरस्वती की प्रतिमा या तस्वीर के सामने दीपक जलाएं।
घी का दीपक सबसे अच्छा माना जाता है
दीपक में थोड़ी हल्दी मिलाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है
पीला रंग मां सरस्वती को अत्यंत प्रिय है और यह ज्ञान व बुद्धि का प्रतीक है
यह उपाय स्मरण शक्ति और समझने की क्षमता बढ़ाने में मदद करता है।

PunjabKesari

पढ़ाई की जगह

अपनी स्टडी टेबल या किताबों की अलमारी के पास दीपक जलाना शुभ माना जाता है।
यह उपाय मन को शांत करता है
पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है
करियर से जुड़ी रुकावटें धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।

यें भी पढ़ें : क्या सच में इस दिन पढ़ने से नाराज़ होती हैं मां सरस्वती? जानें सच

घर का मुख्य द्वार

शाम के समय घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर दीपक जलाना बेहद शुभ है।
वास्तु के अनुसार मुख्य द्वार से ही सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है
यह नकारात्मकता को दूर करता है
जीवन में नए अवसरों के द्वार खुलते हैं।

PunjabKesari

उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण)

उत्तर-पूर्व दिशा को देवताओं का स्थान माना गया है।
इस दिशा में दीपक जलाने से मानसिक शांति मिलती है
करियर में स्थिरता और सफलता प्राप्त होती है।

यें भी पढ़ें : कैंसर का दुश्मन है ये फल! सिर्फ दो महीने मिलता है, जानिए इसके गजब के फायदे

तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधे को शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना गया है।
बसंत पंचमी की शाम तुलसी के पास दीपक जलाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है
समाज में मान-सम्मान बढ़ता है।

PunjabKesari

पूजा मंत्र

दीपक जलाने के बाद मां सरस्वती के इस मंत्र का जाप करें।
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वत्यै नमः।।
माना जाता है कि इस मंत्र के नियमित जाप से ज्ञान, बुद्धि और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
 

Related News