28 APRSUNDAY2024 2:54:29 PM
Nari

नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित हुए बॉलीवुड सितारे, एक्ट्रेस वहीदा रहमान को मिला दादा साहेब फाल्के Award

  • Edited By palak,
  • Updated: 17 Oct, 2023 06:18 PM
नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित हुए बॉलीवुड सितारे, एक्ट्रेस वहीदा रहमान को मिला दादा साहेब फाल्के Award

आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 69वें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया है। दिल्ली के विज्ञान भवन में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह में कई सारे बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के स्टार्स ने शिरकत की। बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड पाकर कृति सेनन भी काफी खुश नजर आई। वहीं वहीदा रहमान को फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए दादा साहेब फॉल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। तो चलिए जानते हैं कि बी-टाउन सितारे किस-किस अवॉर्ड से सम्मानित हुए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

वाहिदा रहमान 

दिग्गज एक्ट्रेस वहीदा रहमान फिल्मी जगत में अपने योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दादा साहब फाल्के से सम्मानित हुई हैं।

 

आलिया भट्ट 

एक्ट्रेस आलिया भट्ट को फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में शानदार प्रदर्शन के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला है। यह अवॉर्ड उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया है। समारोह में एक्ट्रेस अपने पति संग नजर आई। आलिया की खास बात यह रही कि उन्होंने अवॉर्ड लेने के लिए अपनी शादी की साड़ी और वही नेकलेस पहना। 

PunjabKesari

कृति सेनन

कृति सेनन को फिल्म 'मिमी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंची कृति सेनन व्हाइट सलर की साड़ी में दिखी। एक्ट्रेस का लुक बेहद सिंपल था। लाइट मेकअप और बिंदी के साथ उन्होंने ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया। इसके साथ उन्होंने सिर्फ कानों में छोटे-छोटे ईयररिंग्स कैरी किए।

PunjabKesari

पंकज त्रिपाठी 

एक्टर पंकज त्रिपाठी को भी फिल्म 'मिमी' के लिए बेस्ट स्पोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। 

PunjabKesari

आर माधवन 

एक्टर आर माधवन को फिल्म 'रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट' के लिए बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला।

अल्लू अर्जुन 

साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन को फिल्म 'पुष्पा द राइज' के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस दौरान एक्टर स्टेज को प्रणाम करके अवॉर्ड लेने के लिए पहुंचे। 

PunjabKesari

विवेक अग्निहोत्री 

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए विवेक अग्निहोत्री को नेशनल फिल्म अवॉर्ड से नवाजा गया। 

पल्लवी जोशी 

एक्ट्रेस पल्लवी जोशी को ;द कश्मीर फाइल्स' के लिए बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला है।  

करण जौहर

फिल्म 'शेरशाह' को स्पेशल जूरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवॉर्ड लेने करण जौहर पहुंचे।

PunjabKesari

Related News