12 MAYSUNDAY2024 12:39:52 PM
Nari

Artificial Nails की शौकीन महिलाएं हो जाएं सावधान! एलर्जी का हो सकती हैं शिकार

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 18 Sep, 2023 01:28 PM
Artificial Nails की शौकीन महिलाएं हो जाएं सावधान! एलर्जी का हो सकती हैं शिकार

महिलाओं को मेकअप करके सुंदर दिखने का खूब शौक होता है। चेहरे के साथ- साथ नाखूनों के लिए भी कई सारे प्रोडक्ट्स होते हैं जैसे नेल पेंट और nail extension, artificial nails। ये हाथों की खूबसूरत को बढ़ने में अहम योगदान देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि नेल पेंट शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे हम नहीं कह रहे बल्कि न्यूयॉर्क पोस्ट में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक, एक महिला का कहना है कि नेल पेंट का इस्तेमाल करने से उनके शरीर में संदिग्ध एलर्जी विकसित हो गई है। इसके बाद वो महिला मुश्किल से अपने हाथों का इस्तेमाल कर पाती है। दवा लेने के बाद जहां उनका इंफेक्शन ठीक होने लगा वहीं जब उन्होंने fake nails लगवाने की सोची तो इंफेक्शन के लक्षण वापस लौट आए। बता दें कि  Artificial Nails दो तरह के होते हैं, पहला ऐक्रेलिक और दूसरा जेल। हालांकि इनका एक तसीरा टाइप भी होता है, जिसे सिल्क्स कहा जाता है। सिल्क्स को अक्सर क्षतिग्रस्त नाखूनों को ठीक करने या उन्हें मजबूत बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आइए आपको बताते हैं ऑर्टिफिशियल नाखूनों से महिलाओं को होने वाले नुक्सान के बारे में....

PunjabKesari

एलर्जिक रिएक्शन

बता दें कि नकली नाखूनों को लगाने या हटाने के लिए इस्तेमाल होने वाला केमिकल स्किन एलर्जी का कारण बन सकता है। यह आपके नाखूनों के आसपास कई समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। आप अपने नाखूनों के आसपास लालिमा, पस या सूजन देख पा रही हैं, तो आपको एलर्जी हो गई है।

PunjabKesari

फंगल इंफेक्शन

अगर आपके नकली नाखून किसी चीज से टकराते हैं तो आपके अपने असली नाखून में फंगल इंफेक्शन का खतरा हो सकता है। नाखूनों के बीच गैप में बैक्टीरिया, खमीर या कवक जैसी समस्याएं बढ़ सकती है। इस वजह से फंगल इंफेक्शन हो सकता है और आपके नाखून हरे या नीले पड़ सकते हैं।

PunjabKesari

नाखूनों का कमजोर पड़ जाना

नकली नाखूनों, ऐक्रेलिक या जेल नाखूनों को हटाने के लिए आपको अपनी उंगलियों को 10 मिनट या उससे ज्यादा समय के लिए एसीटोन में डूबाकर रखना होता है। ये केमिकल आपके असली नाखूनों को सुखाता है और आपकी स्किन को खराब कर सकता है। इसके अलावा ये आपके असली नाखूनों को पतला, कमजोर और नाजुक बना देता है। वो बहुत ही जल्द टूटने लगते हैं और बढ़ना भी बंद कर देते हैं।

Related News