19 APRFRIDAY2024 6:00:24 PM
Nari

'मेरे पिता ने मां को धोखा देकर अच्छा नहीं किया लेकिन...' श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी पर बोले अर्जुन

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 24 May, 2021 07:10 PM
'मेरे पिता ने मां को धोखा देकर अच्छा नहीं किया लेकिन...' श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी पर बोले अर्जुन

मलाइका-अर्जुन का रिश्ता बॉलीवुड गलियारों में हमेशा सुर्खियों में रहता है जिसकी वजह अर्जुन का मलाइका से उम्र में छोटा होना और मलाइका का तलाकशुदा स्टेटस है जिस वजह आए दिन दोनों को लोगों की ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। लोग न सिर्फ मलाइका को बुरा-भला कहते हैं बल्कि उनके साथी अर्जुन को भी जमकर ताने देते है।

PunjabKesari

जब अर्जुन कपूर और मलाइका जब रिश्ते में आए, लोगों को यह बात बिल्कुल हजम नहीं हुई। लोनों ने इनकी जोड़ी को मां-बेटी की जोड़ी कहकर ट्रोल किया। वहीं कुछ ने अर्जुन को होमब्रेकर तक कह डाला। लोग तो उन्हें बोनी कपूर और श्रीदेवी के रिश्ते के बारे में याद दिलाने में भी पीछे नहीं रहे। यूजर्स ने लिखा, 'जो अर्जुन के पापा ने मोना मैम के साथ किया था, वही सेम काम अर्जुन कर रहा है। बाप ने किया तो बुरा लगा पर खुद सेम काम करने में बुरा नहीं लग रहा' और 'ये हमेशा श्रीदेवी जी को होमब्रेकर बुलाते थे, उन्हें कोसते और आलोचना करते थे, लेकिन अब खुद ने अरबाज का घर तोड़ दिया। ये जो कहते हैं वे करते नहीं..'

PunjabKesari

बता दें कि हाल ही में अर्जुन ने बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा था कि उनके पिता ने उनकी मां के साथ जो किया वो सही नहीं था लेकिन एक मिच्योर पर्सन की हैसियत से देखूं तो प्यार एक बार नहीं कई बार हो सकता है। मतबल अर्जुन का कहना है कि उनके पिता को भी दूसरी बार प्यार हुआ और उन्होंने पहले रिश्ते से बाहर निकलना बेहतर समझा।

PunjabKesari

जानकारी के लिए बता दें कि अर्जुन कपूर शुरआत में श्रीदेवी से काफी नफरत करते थे जिसकी वजह थी कि बोनी कपूर उन्हीं की वजह से उनकी मां और उन्हें छोड़कर श्रीदेवी के साथ रहने लगे थे। जब तक श्रीदेवी जिंदा थी तब तक अर्जुन ने उनसे कोई नाता नहीं रखा लेकिन जब वो इस दुनिया से चल गई तो उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ जिसके बाद उन्होंने अपनी सौतेली बहन खुशी-जाहन्वी को अपनाया, उन्हें इमोशली सपोर्ट दिया, इतना ही नहीं अब हमेशा के लिए के लिए ढाल बनकर खड़े रहते है।

Related News