26 JUNWEDNESDAY2024 4:54:02 AM
Nari

एक्स बॉयफ्रेंड को भूल नहीं पा रही हैं Ananya? वीडियो में छलका दर्द - 'मैंने आत्मा ...'

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 30 May, 2024 06:13 PM
एक्स बॉयफ्रेंड को भूल नहीं पा रही हैं Ananya? वीडियो में छलका दर्द - 'मैंने आत्मा ...'

अनन्या पांडे पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा था कि वो एक्टर आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों को कई बार साथ में पार्टी करते भी देखा गया था , लेकिन दोनों ने कभी इसपर खुलकर बात नहीं की। वहीं अब दोनों अलग भी हो चुके हैं। आदित्य जहां खुश लग रहे हैं, वहीं का हाल अच्छा नहीं है। एक्ट्रेस का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर सब को चिंता हो रही है।

PunjabKesari

अनन्या का छलका दर्द

दरअसल, हाल ही में ओरी ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है। क्लिप में वो सब से पूछ रहे हैं कि उन्होंने हाल ही में क्या चीज खोई है। इस वीडियो में अनन्या पांडे भी नजर आईं और वो बेहद निराशा लग रही हैं। वो कहती हैं, "मैंने अपनी आत्मा खोई है।" अब एक्ट्रेस का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और फैंस इसे आदित्य के साथ जोड़कर देख रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Orhan Awatramani (@orry)

फैंस को हुई एक्ट्रेस के लिए चिंता

कई यूजर्स का कहना है कि अनन्या पांडे उदास लग रही हैं। एक यूजर ने कहा, "अनन्या, हम समझ सकते हैं।" एक ने कहा, "अनन्या मजबूत रहो।" एक यूजर ने कहा, "अनन्या जल्दी ठीक हो जाओ।"

PunjabKesari

एक और ने लिखा, "अनन्या रोना नहीं बेटा।" 

PunjabKesari

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फिल्म 'खो गये हम कहां' में देखा गया था। जल्द ही वह 'द अनटोल्ट स्टोरी ऑफ सी शंकरण नायर' में दिखाई देंगी। वह वेब सीरीज की दुनिया में भी कदम रखने जा रही हैं। हाल ही में, उनकी पहली वेब सीरीज 'कॉल मी बे' की रिलीज डेट से पर्दा उठा है। सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर 6 सितंबर से स्ट्रीम होगी। 


 

Related News