29 APRMONDAY2024 1:16:09 PM
Nari

मुकेश अंबानी के बेटे पहुंचे मुंबई, फूलों से हुआ अनंत और उनकी मंगेतर राधिका का स्वागत

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 30 Dec, 2022 11:48 AM
मुकेश अंबानी के बेटे पहुंचे मुंबई, फूलों से हुआ अनंत और उनकी मंगेतर राधिका का स्वागत

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का कल राजस्थान में अपनी बचपन की दोस्त राधिका के साथ रोका हुआ। बीती शाम अंबानी परिवार मुंबई वापिस लौटा। पूरे अंबानी परिवार को प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जैसे ही अनंत मुंबई पहुंचे लोगों ने उनपर फूलों की बरसात की, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

अनंत का हुआ ग्रैंड वेलकम

रोका होने की खुशी भी अनंत अंबानी के चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है। वायरल वीडियो में अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू राधिका पेस्टल गुलाबी रंग के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, अनंत अंबानी मैरून रंग के कुर्ते में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वही नीता अंबानी ग्रीन कलर के आउटफिट में दिखी। मुंबई पहुंचते ही अनंत ने अपने दोस्तों के साथ डांस किया और इस दौरान नीता अंबानी भी काफी खुश और नाचती दिखी। अनंत और राधिका की जोड़ी को कुछ लोग ट्रोल भी कर रहे है। लोगों का कहना है कि पैसे से कुछ भी हो सकता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

13 करोड़ की कार में मुंबई पहुंचे अनंत

बता दें कि कपल जिस कार (Rolls Royce Cullinan) से मुंबई पहुंचा उसकी कीमत 13 करोड़ बताई जा रही है। वही अनंत और राधिका की राजस्थान के नाथद्वारा में  श्रीनाथ जी मंदिर में रोका सेरेमनी की गई है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

देश के नामी बिजनेसमेन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट विरेन मर्चेंट की बेटी हैं जो एक हेल्थकेयर के सीईओ हैं। राधिका और अनंत बचपन के दोस्त हैं। राधिका मर्चेंट, न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की। उन्होंने पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स में ग्रैजुएशन किया है। 2017 में राधिका ने इसप्रावा टीम को एक सेल्स एग्जीक्युटिव के तौर पर ज्वाइन किया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

कॉफी पीने का शौक रखने वाली राधिका किताबें पढ़ना, ट्रेकिंग या स्वीमिंग करना भी पसंद करती है। फिलहाल दोनों की शादी की कोई डेट अभी कोई फिक्स नहीं है लेकिन राधिका मर्चेंट अक्सर अंबानी फंक्शन में फैमिली के साथ ही नजर आती हैं।

Related News