22 MARSATURDAY2025 10:21:41 PM
Nari

बिग-बी के साथ हुआ KBC के सेट पर हादसा, पैर की कटी नस अस्पताल में करवाया गया भर्ती

  • Edited By palak,
  • Updated: 24 Oct, 2022 12:05 PM
बिग-बी के साथ हुआ KBC के सेट पर हादसा, पैर की कटी नस अस्पताल में करवाया गया भर्ती

बिग-बी इन दिनों दर्शकों के पसंदीदा शो कौन बनेगा करोड़पति में नजर आ रहे हैं। लेकिन अमिताभ के साथ केबीसी के सेट पर एक हादसा हो गया है। इस हादसे में अमिताभ के पैर पर भी काफी चोटे आई हैं, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल भी ले जाया गया था। इस बात की जानकारी खुद महानायक ने अपने ब्लॉग के जरिए फैंस को दी है। अपने ब्लॉग में अमिताभ ने बताया कि - खून रोकने के लिए उन्हें कुछ टांके भी लगाए गए हैं। लेकिन अब वह ठीक हैं। 

ब्लॉग के जरिए दी फैंस को जानकारी 

बिग बी ने अपने साथ हुए हादसे की जानकारी फैंस को अपने ब्लॉग के जरिए दी है। अमिताभ ने ब्लॉग में लिखा कि - धातु के एक धारदार टुकड़े से बाएं पैर में कट लग गया है। जिसके कारण नस कट गई है। नस कटने पर खून बेकाबू हो जाता है। लेकिन स्टाफ और डॉक्टरो की टीम ने समय पर मदद करके समस्या को कंट्रोल कर दिया है। इसमें टांके भी लगाए हैं। इसके अलावा अमिताभ ने यह भी बताया कि - 'डॉक्टर्स ने उन्हें पैर ने मूव करने की सलाह दी है, पैर पर जोर डालने पर भी मना किया है।' 

PunjabKesari

सेट पर मनाया था बिग-बी ने बर्थडे 

गौरतलब है कि 11 अक्टूबर को बिग-बी ने अपना 80वां जन्मदिन मनाया था। केबीसी में उनके जन्मदिन पर एक खास एपिसोड भी रखा गया था। इस एपिसोड में महानायक की पत्नी और अभिषेक बच्चन नजर आए थे। अमिताभ की बेटे अभिषेक ने शो में होस्ट की कुर्सी भी संभाली थी। शो में अभिषेक और जया ने अमिताभ से जुड़ी कई सारी बातें भी बताई थी। बिग-बी के पति हरिवंश राय बच्चन की एक कविता भी सुनाई जिसे सुनकर बिग-बी इमोश्नल हो गए थे। इस कविता को सुनकर उनकी आंखों में भी आंसू आ गए थे। 

PunjabKesari

दर्शकों को खूब पसंद आता है केबीसी 

केबीसी हर साल एक नए सीजन के साथ टीवी पर वापसी करता है। बिग-बी काफी लंबे समय से इस शो के साथ भी जुड़े हुए हैं। फैंस भी उनकी अपीरियेंस को शो में काफी पसंद करते हैं। अमिताभ अपनी लाइफ के कई सारे किस्से भी इस शो में शेयर करते नजर आते हैं। कंटेस्टेंट्स के साथ भी बिग-बी काफी हंसी मजाक करते हैं। सेट पर भी उनका काफी ख्याल रखा जाता है और उन्हें काफी प्यार भी दिया जाता है। 

PunjabKesari


 

Related News

News Hub