08 SEPSUNDAY2024 6:09:55 AM
Nari

अनंत-राधिका की हल्दी में दिखा Ambani Family का जलवा, एक से बढ़ कर एक लुक में आए नजर

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 09 Jul, 2024 11:47 AM
अनंत-राधिका की हल्दी में दिखा Ambani Family का जलवा, एक से बढ़ कर एक लुक में आए नजर

नारी डेस्क: कल अनंत और राधिका की हल्दी सेरेमनी रही पूरा परिवार इस मौक़े पर अम्बानी हाउस एंटीलिया में एक साथ नजर आया और साथ में दिखे बॉलीवुड सितारे। मुकेश अम्बानी के छोटे भाई अनिल अम्बानी पत्नी टीना अम्बानी के साथ नजर आए। मुकेश की बहन दीप्ति, श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट के पेरेंट्स भी नजर आए। इस दौरान ईशा अम्बानी, श्लोका मेहता अम्बानी और राधिका मर्चेंट की बड़ी बहन अंजलि मर्चेंट की लुक लाइमलाइट बटौरती नजर आई। पूरा परिवार ही हल्दी के रंग में रंगा दिखा। टीना अनिल अम्बानी, मोना मेहता पूरी हल्दी से कवर थे। 

ईशा अम्बानी ने तोरानी लेबल का कस्टम मेड लहंगा पहना जिस पर हार्ट शेप एम्ब्रॉडरी थी और साथ में मल्टी कलर फ़्लोरल वर्क। ईशा ने लहंगे के साथ हॉल्टर नेक ब्लाउज पहना था जिसके आए कलरफुल टेस्सेल लटकन लगे थे। 

PunjabKesari

दुल्हन की बहन अंजलि, थ्री शेड बनारसी सिल्क लहंगा चोली में बहुत प्यारी लग रही थी। लहंगे के साथ अंजलि ने मैचिंग वेस्ट बेल्ट लगाई थी। 

PunjabKesari

वही श्लोका मेहता ने इस बार अनामिका खन्ना का कस्टम मेड लहंगा पहना था। ग्रीन कलर के लहंगे पर मल्टीकलर वर्क था। लहंगे के साथ मैच करती ही श्लोका ने खूबसूरत जेवेल्लरी पहनी थी। 

PunjabKesari

टीना अम्बानी भी अपनी बहु के साथ हल्दी इवेंट में नजर आई। टीना ने पहले ऑरेंज सिल्क की साड़ी पहनी थी और बहु ख्रिशा शाह ने येलो कलर की ट्रेडिशनल आउट्फ़िट पहना था और उसके साथ ग्रीन कलर की खूबसूरत जेवेल्लरी पहनी थी। 

PunjabKesari

वैसे खूबसूरत तो श्लोका और राधिका के पेरेंट्स भी लग रहे थे। श्लोका की मां मोना मेहता ने मल्टी कलर लहंगा पहना था जिसकी चोली लम्बी और पोल्का डॉट सिल्क की थी। वही राधिका की मां शैला मर्चेंट ने क्रीम वाइट और मेहरून सिल्क की साड़ी पहनी थी। 

PunjabKesari

मुकेश अम्बानी अपने बेटे आकाश अम्बानी के साथ कैमरे में क़ैद हुए। दोनों ही कुर्ते पायजामे पहने ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। 

PunjabKesari

पूरे एंटीलिया को फूलों और शानदार झूमर से सजाया गया हैं। 

PunjabKesari

 

Related News